The Lady Killer: बॉलीवुड की एक थ्रिलर ड्रामा फिल्म हाल ही में बिना किसी प्रमोशन और बिना किसी इनफार्मेशन के साइलेंटली रिलीज हो गई है। अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) की फिल्म ‘द लेडी किलर‘ (The Lady Killer) के बारे में तो आपने सुना ही होगा। ये फिल्म बीते साल 3 नवंबर 2023 को चुनिंदा थिएटर्स में रिलीज हुई थी। उस दौरान भी फिल्म का प्रमोशन ना के बराबर हुआ था और फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी।
फ्री में रिलीज हुई अर्जुन और भूमि की फिल्म
वहीं, अब ये फिल्म उसी साइलेंट तरीके से ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है। एक दिन पहले इस फिल्म को ओटीटी पर जारी किया गया है। सबसे पहले तो आपको बता दें, अब आप ये फिल्म कभी भी यूट्यूब पर देख सकते हैं। यानी अब इस फिल्म को यूट्यूब पर स्ट्रीम कर दिया गया है। यानी अब आप फ्री में अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘द लेडी किलर’ को यूट्यूब पर देख सकते हैं। आपको इसके लिए रेंट पर या पे-पर-व्यू के हिसाब से नहीं देखना है बल्कि ये फिल्म फ्री में देखी जा सकती है।
बिना प्रमोशन एक दिन में मिले अच्छे व्यूज
शायद यही कारण है एक ही दिन में फिल्म ने अच्छे-खासे व्यूज बटोर लिए हैं। अभी तक तो लोगों को ठीक से पता भी नहीं चल पाया है कि यूट्यूब पर ऐसी कोई फिल्म रिलीज हुई है। इस बीच भी फिल्म ने फैंस का अटेंशन लूट ही लिया है। सिर्फ एक दिन में ‘द लेडी किलर’ ने करीब 198K व्यूज हासिल कर लिए हैं। जिसका मतलब है कि सिर्फ एक ही दिन में फिल्म को करीब 1 लाख 98 हजार लोग देख चुके हैं। अभी तो ये आकड़ा तेजी से बढ़ने वाला है क्योंकि अब धीरे-धीरे फैंस को इस फिल्म को लेकर जानकारी मिल रही है।
बॉक्स ऑफिस पर हुई थी फ्लॉप
तो आपने भी अगर इस फिल्म को थिएट्रिकल रिलीज के दौरान मिस कर दिया था तो ये एक अच्छा मौका है आप इस फिल्म का लुत्फ उठा सकते हैं। फिल्म की बात करें तो ये एक रोमांटिक थ्रिलर है और जब ये फिल्म रिलीज हुई थी तो अर्जुन कपूर ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब उन्होंने इस फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी तो वो इससे ऑब्सेस्ड हो गए थे। इस फिल्म के डायरेक्टर अजय बेहल हैं। हैरानी की बात तो ये है कि करीब 45 करोड़ के बजट में बनी ‘द लेडी किलर’ ने बॉक्स ऑफिस पर महज 1 लाख रुपये की कमाई की थी और ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
5 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
7 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
8 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
9 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines