Arjun Bijlani Accident: टीवी के मशहूर एक्टर अर्जुन बिजलानी को लेकर बड़ी खबर आ रही है। एक्टर गोवा में परिवार के साथ छुट्टियां बिताने के लिए गए थे, जहां उनका गंभीर एक्सीडेंट हो गया है। अपने साथ हुए हादसे की जानकारी एक्टर ने खुद सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ साझा की है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर की जिसमें उनके पैरों पर गंभीर चोट दिखाई दे रही है। बता दें कि ‘नागिन’ फेम एक्टर अपनी पत्नी नेहा और बेटे अयान के साथ गोवा में थे। इस दौरान उन्हें हादसे का शिकार होना पड़ा है। हालांकि एक्सीडेंट के बाद भी अर्जुन ने अपने काम को जारी रखा और लाफ्टर शेफ अनलिमिटेड की शूटिंग को कंपलीट किया। उधर, सोशल मीडिया पर जैसे ही अर्जुन बिजलानी के फैंस को उनके एक्सीडेंट की खबर मिली तो वो परेशान हो उठे। फैंस एक्टर की जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं।
अर्जुन ने दिखाए चोट के निशान
अर्जुन बिजलानी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें उनके पैरों में लगे चोट के निशान साफ देखे जा सकते हैं। उन्हें चोटिल देखकर फैंस भी घबरा गए और उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांगने लगे। बता दें कि तस्वीर में एक्टर के पैरों पर खरोंच के निशान हैं, जबकि पूरे हिस्से में खून जमा हुआ है। यह देखकर लग रहा है कि एक्टर को चोट गिरने की वजह से आई है। हालांकि अर्जुन बिजलानी का एक्सीडेंट कैसे हुआ इससे संबंधित ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ सकी है।
यह भी पढ़ें: बेटे के बहाने Natasa ने Hardik Pandya को किया टारगेट, सर्बिया से शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट
चोट के बीच सेट पर पहुंचे एक्टर
उधर, पैरों में चोट लगने के बावजूद अर्जुन बिजलानी ने अपने काम से समझौता नहीं किया। वो गोवा से मुंबई लौटे और यहां आकर उन्होंने टीवी शो लाफ्टर शेफ अनलिमिटेड की शूटिंग को पूरा किया। सेट से अर्जुन ने कुछ वीडियो भी पोस्ट किए हैं, जिसमें वो हॉरर लुक में दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि शो की थीम हॉरर थी जिसमें अर्जुन बिजलानी बतौर गेस्ट शामिल हुए थे। वीडियो में एक्टर ने बताया कि उन्हें पैर में चोट आई है लेकिन वो अच्छे मूड में थे और उन्होंने अपना वर्क कमिटमेंट पूरा किया।
श्रद्धा कपूर पहुंचेगी प्रमोशन करने
बता दें कि इस बार टीवी शो लाफ्टर शेफ अनलिमिटेड में हॉरर थीम के बीच श्रद्धा कपूर अपनी फिल्म ‘स्त्री 2’ को प्रमोट करने के लिए पहुंचेंगी। इसलिए निया शर्मा भी नीली लिपस्टिक लगाकर अली गोनी के साथ शो में पहुंची हैं। इसके अलावा डॉक्टर अनिरुद्धाचार्य भी शो में बतौर गेस्ट शामिल होंगे।
संबंधित खबरें
'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
36 mins agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
2 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
3 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
3 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
4 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
4 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
15 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
16 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines