Arishfa Khan Hospitalized: ‘बिग बॉस सीजन 19’ के शुरू होने से पहले ही एक बुरी खबर सामने आ गई है। मशहूर एक्ट्रेस अरिश्फा खान को इस शो के लिए अप्रोच किए जाने की खबर सामने आई थी। कभी इस शो के लिए उनकी हां सामने आ रही है, तो कभी ना। इसी कन्फ्यूजन के बीच अब अरिश्फा खान से जुड़ी एक बुरी खबर मिली है। अरिश्फा खान की तबियत बिगड़ी हुई है और वो अस्पताल में भर्ती हैं। खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फैंस को बताया है कि पिछले कुछ दिनों से वो अस्पताल में हैं।
अरिश्फा खान हॉस्पिटल में हुईं एडमिट
अरिश्फा खान ने अस्पताल से अपनी कई तस्वीरें भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की हैं। इन फोटोज में नजर आ रहा है कि अरिश्फा खान को ड्रिप चढ़ी हुई है। उन्हें ग्लूकोज चढ़ाया जा रहा है। एक्ट्रेस इस वक्त बेहद परेशान हैं और अपनी बीमारी से थक चुकी हैं। बार-बार लगने वाले इंजेक्शंस से अरिश्फा खान तंग आ चुकी हैं। एक पोस्ट में तो उन्होंने लिखा भी है कि 5 इंजेक्शंस लग चुके हैं और कितने लगेंगे? उनके सोशल मीडिया पर उनकी तकलीफ साफ-साफ दिखाई दे रही है।
4 दिन से सेवा करते हुए मां भी पड़ीं बीमार
अरिश्फा खान का चेहरा पूरी तरह से उतर चुका है। वहीं, इस मुश्किल वक्त में उनका सहारा कौन बना हुआ है? एक्ट्रेस ने उसे लेकर भी खुलासा किया है। अरिश्फा खान ने अपनी स्टोरी पर इंजेक्शन की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘5 इंजेक्शंस दोनों हाथों में, अनगिनत इंजेक्शंस और दवाइयां। उम्मीद है कि जल्द ही ठीक हो जाऊं। थैंक्यू मम्मा, मेरा ख्याल रखने के लिए। 4 दिन से दिन और रातभर जागने के लिए। मुझे ठीक करने में खुद बीमार हो गए आप। दिन भर हॉस्पिटल से घर, घर से हॉस्पिटल भागने के लिए! आप मेरी सबसे अच्छी मां हो। मैं आपको सबसे ज्यादा प्यार करती हूं।’
यह भी पढ़ें: RJ Mahvash का ब्रेसलेट लंदन में हुआ चोरी, एक्ट्रेस से कीमत जानकर माथा पीट लेगा चोर
इंजेक्शंस से परेशान हुईं अरिश्फा खान
साथ ही अरिश्फा खान ने दिखाया है कि कैसे इंजेक्शंस के कारण उनके हाथ नीले पड़ गए हैं। 4 दिन से वो अस्पताल में एडमिट हैं और उनकी मम्मी दिन-रात अस्पताल के चक्कर काट रही हैं। अभी तक उन्हें डिस्चार्ज नहीं मिला है और ना ही ये जानकारी सामने आई है कि अरिश्फा खान किस कारण अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी बीमारी को लेकर कोई अपडेट नहीं मिला है।
संबंधित खबरें
क्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 min agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 hr agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
1 hr agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
2 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
3 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
4 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
5 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
6 hrs agoLIVE: मनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया 'डरावना'
6 hrs agoनहीं थम रही 'जेलर 2' की रफ्तार, 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines