---विज्ञापन---

क्या खत्म हो गया Arijit Singh और Salman Khan का नौ साल पुराना विवाद? B-Town में नई दोस्ती की दस्तक

Arijit Singh Salman Khan: अरिजीत सिंह से सिनेमा की दुनिया में बड़ा नाम कमाया है। उनके गाए गानों को लोग बहुत पसंद करते हैं और दिल से प्यार देते हैं। अरिजीत ने की बड़ी सेलिब्रिटीज के लिए गाने गाए हैं, लेकिन सलमान खान से साल 2014 में अरिजीत सिंह का झगड़ा हो गया था। हालांकि […]

---विज्ञापन---

Arijit Singh Salman Khan: अरिजीत सिंह से सिनेमा की दुनिया में बड़ा नाम कमाया है। उनके गाए गानों को लोग बहुत पसंद करते हैं और दिल से प्यार देते हैं। अरिजीत ने की बड़ी सेलिब्रिटीज के लिए गाने गाए हैं, लेकिन सलमान खान से साल 2014 में अरिजीत सिंह का झगड़ा हो गया था। हालांकि अब ऐसा लगता है कि सलमान खान ने अरिजीत सिंह को माफ कर दिया है और शायद दोनों के बीच सुलह हो गई है। दरअसल सोशल मीडिया पर अरिजीत सिंह और सलमान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको देखने के बाद फैंस इस बात के कयास लगा रहे हैं।

गैलेक्सी अपार्टमेंट से निकलते दिखे

दरअसल, बीते बुधवार रात अरिजीत सिंह को मुंबई में सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट से बाहर निकलते देखा गया है। जैसे ही वीडियो इंटरनेट पर सामने आया, फैंस ने भी कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि क्या इस जोड़ी ने लगभग एक दशक के लंबे झगड़े के बाद आखिरकार मतभेद खत्म कर दिए हैं। तो चलिए आपको दिखाते हैं कि आखिर क्या हुआ।

---विज्ञापन---

क्या दिखा वीडियो में

वीडियो को सलमान खान के एक फैन ने एक्स (ट्विटर ) पर शेयर किया है। क्लिप पोस्ट करते हुए फैन ने लिखा, ‘अरिजीत सिंह आज सलमान खान के घर पर स्पॉट हुए… क्या हो रहा है??’ एक अन्य फैन ने अनुमान लगाया कि क्या यह मीटिंग सलमान की अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 या विष्णुवर्धन और करण जौहर के साथ उनकी अनटाइटल्ड फिल्म में किसी म्यूजिक पार्टनर के लिए हुई थी।

---विज्ञापन---

क्या था मामला

बता दें कि साल 2014 में एक अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान अरिजीत सिंह और सलमान खान के बीच मामला खराब हो गया था। अरिजीत सिंह अवॉर्ड लेने के लिए मंच पर आए तो उन्होंने साधारण कपड़े पहने थे और चप्पल पहनी हुई थी और थके हुए लग रहे थे। शो की मेजबानी कर रहे बॉलीवुड भाईजान ने मजाक में पूछा, ‘सो गए’ इस पर सिंगर ने जवाब दिया, ‘आप लोगों ने मुझे सुला दिया।’ सलमान ने जवाब दिया कि यह उनकी गलती नहीं है कि अगर ‘तुम ही हो’ जैसे गाने बजते रहेंगे तो लोग सो जाएंगे। इस घटना के बाद, कथित तौर पर अरिजीत के गाने बजरंगी भाईजान, किक और सुल्तान सहित सलमान खान की फिल्मों से हटा दिए गए थे।

First published on: Oct 05, 2023 11:03 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola