Arijit Singh Concert: पॉपुलर सिंगर अरिजीत सिंह का हाल ही में लंदन में एक म्यूजिक कॉन्सर्ट था, जो अचानक चलते-चलते खत्म हो गया। इस कॉन्सर्ट में बड़ी तादाद में फैंस आए थे, लेकिन कॉन्सर्ट के बीच में ही खत्म होने की वजह से सभी मायूस नजर आए। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि सिंगर के कॉन्सर्ट को बीच में ही खत्म करना पड़ा। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह…
क्यों बीच में ही खत्म हुआ अरिजीत का कॉन्सर्ट?
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक स्टेडियम में अरिजीत परफॉर्म कर रहे हैं और बड़ी तादाद में फैंस उन्हें सुनने के लिए आए हैं। अरिजीत हालिया रिलीज फिल्म ‘सैयारा’ का टाइटल ट्रैक गा रहे हैं। सभी गाने को बेहद फील के साथ सुन रहे थे। कथित तौर पर अरिजीत का ये इवेंट एकदम से खत्म हो गया और इसके पीछे की वजह कर्फ्यू बताई गई।
स्टेडियम की लाइट कट गई
जी हां, जिस जगह पर अरिजीत का इवेंट था, वहां पर रात 10:30 बजे के बाद सख्त कर्फ्यू लगता है। इसी वजह से अचानक से एकदम से स्टेडियम की लाइट चली जाती है और कॉन्सर्ट खत्म हो जाता है। अरिजीत फैंस को बॉय तक नहीं बोल पाते हैं और लोग वहां से जाने लगते हैं। इंस्टाग्राम पर इसका एक वीडियो भी शेयर किया गया है, जिसमें ये पूरी घटना नजर आ रही है।
यूजर्स ने किए कमेंट्स
वहीं, अब इस वीडियो पर यूजर्स ने भी जमकर कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि अरे लाइट क्यों चली गई? दूसरे यूजर ने कहा कि ये तो गलत है। तीसरे यूजर ने लिखा कि काश भारत भी कर्फ्यू के समय को इतनी गंभीरता से लेता। एक और यूजर ने लिखा कि नियम तो नियम हैं, काश ये भारत होता। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं।
यह भी पढ़ें- कौन थीं हिंदी सिनेमा की ‘कुमकुम’? जिन्होंने शादी कर छोड़ी इंडस्ट्री, फिर 23 साल बाद लौंटी भारत
संबंधित खबरें
'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्ट संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
23 mins agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 hr agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
2 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
19 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
20 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
21 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
22 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
23 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines