Arijit Singh: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेकर अपने फैंस का दिल तोड़ दिया है. करोड़ों दिलों पर अपने आवाज से राज करने वाले अरिजीत सिंह का गाना फिल्मों में नहीं सुनाई देगा. सिंगर ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को दी है, जिस पर कोई यकीन ही नहीं कर पा रहा है. सिंगर की इस अनाउंसमेंट के बाद हर कोई दुखी है. इस खबर के बाद से सोशल मीडिया पर अरिजीत सिंह का एक गाना काफी वायरल हो रहा है जो रिटायरमेंट लेने से पहले ही रिलीज हुआ था और फिल्मों में ये गाना अरिजीत सिंह का आखिरी गाना बताया जा रहा है.
अरिजीत सिंह ने लिया रिटायरमेंट
अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट लेने वाले फैसले से उनके फैंस खुश नहीं हैं. वो प्रे कर रहे हैं कि ये खबर फेक निकले, हालांकि अरिजीत सिंह ने खुद ही इस बात पर मुहर लगा दी है कि अब उनकी आवाज फिल्मों में नहीं सुनाई देगी. हालांकि अरिजीत सिंह म्यूजिक की दुनिया से अलग नहीं हो रहे हैं, बल्कि वो सिर्फ प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट ले रहे हैं. इसका मतलब ये है कि वो फिल्मों में गाने नहीं गाएंगे.
यह भी पढ़ें: अरिजीत सिंह ने छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग, करियर के पीक पर क्यों लिया इतना बड़ा फैसला? खुद बताई वजह
सलमान खान के लिए गाया आखिरी गाना?
रिटायरमेंट लेने से पहले अरिजीत का फिल्मों के लिए गाया गाना आखिरी गाना देश के नाम हो गया है. अनाउंसमेंट से पहले अरिजीत सिंह ने सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ के गाने ‘मातृभूमि’ को गाया है. रिपब्लिक डे के मौके पर रिलीज हुआ ये गाना देशभक्ति से भरा है. अरिजीत सिंह के साथ इस गाने को श्रेया घोषाल ने भी अपनी आवाज दी है. प्लेबैक सिंगर के तौर पर अरिजीत सिंह का ये आखिरी गाना है.
यह भी पढ़ें: कितनी है अरिजीत सिंह की नेटवर्थ? 1 लाइव शो के करते हैं करोड़ों चार्ज; लग्जरी गाड़ियों के भी शौकीन
पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
अरिजीत सिंह ने भले ही प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट ले लिया हो, लेकिन वो अभी भी अपने सोलो एल्बम और प्रोजेक्ट्स पर काम करते नजर आएंगे. बता दें अरिजीत सिंह ने बीते दिन अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट करने की अनाउंसमेंट कर दी. सोशल मीडिया पर अब अरिजीत सिंह ट्रेंडिंग टॉपिक बने हुए हैं, उनके फैंस उनके इस फैसले से काफी दुखी नजर आ रहे हैं.
संबंधित खबरें
KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
5 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
6 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
8 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
9 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
10 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
11 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
12 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
13 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 day agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines