Arijit Singh New Song Release: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने जब प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का ऐलान किया, तो किसी को भरोसा ही नहीं हो रहा था कि सिंगर इतनी जल्दी प्लेबैक सिंगिंग को अलविदा कह देंगे. इस पोस्ट के बाद लोगों ने यह सोचना शुरू कर दिया कि अब शायद उन्हें अरिजीत सिंह का गाना सुनने को नहीं मिलेगा. लेकिन आपको बता दें कि सिंगर ने सिर्फ फिल्मों में न गाने का फैसला लिया है. अब वो एक स्वतंत्र संगीतकार के रूप में काम करेंगे. दरअसल, संन्यास के ऐलान के बाद अरिजीत सिंह ने एक गाना रिलीज किया और अपने फैंस को सरप्राइज दिया है. हालांकि, सिंगर ने इस बार कोई रोमांटिक या दर्द भरा गाना नहीं गया है. बल्कि एक भक्ति गीत गाया है.
यह भी पढ़ें: ‘हमारी कहानी लिखी हुई है…’, ‘लैला मजनू’ के बाद ‘हीर रांझा’ लेकर आ रहे इम्तियाज अली
अरिजीत सिंह ने रिलीज किया नया गाना
दरअसल, अरिजीत सिंह का जब यह भक्ति गीत रिलीज हुआ, तो उनके फैंस काफी खुश नजर आए. लेकिन अचानक अरिजीत सिंह ने भक्ति गीत गाया, तो उनके चाहने वालों के मन में कई तरह के सावल भी उठने लगे. हालांकि, सिंगर के इस भक्ति गीत को लोगों का भरपूर प्यार मिलता दिख रहा है. इतना ही नहीं सिंगर ने इस गीत को चुपचाप रिलीज कर दिया उन्होंने इस गाने का सोशल मीडिया पर प्रचार तक नहीं किया है.
यह भी पढ़ें: क्या फिर जुड़ रहा पुराना रिश्ता? शादी की अफवाहों के बीच एक्स संग डांस करती दिखीं हानिया आमिर
‘ओह शिव मेरे’ गीत पर लोगों ने लुटाया प्यार
आपको बता दें कि बॉलीवुड मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने शिवरात्रि से पहले एक भक्ति गीत को रिलीज किया है, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. अरिजीत ने इस भजन का टाइटल ‘ओह शिव मेरे’ रखा है. इस भक्ति गीत को सिंगर ने 9 फरवरी को रिलीज किया था. इस गीत पर अब तक 4 लाख व्यूज और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं. अरिजीत के इस गाने का संगीत मंदिप पंघाल ने तैयार किया है. दरअसल, इस गीत को सुनने के बाद दर्शक यह कह रहे हैं कि अरिजीत सिंह अपने पुराने अंदाज में लौट आए हैं. 27 जनवरी को अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास का ऐलान किया था.
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
44 mins agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
2 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
2 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
3 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
4 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
5 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines