Arijit Singh Birthday: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सिंगर्स हैं, जिन्होंने अपनी आवाज का जादू बिखेरकर दुनिया को अपना दीवाना बनाया है। कई वेटरन सिंगर आज इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनके गाए गानों को लोग आज भी सुनना पसंद करते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड के उस सिंगर के बारे में बताएंगे जिसकी आवाज तमाम दिलों का सुकून है और उसकी सादगी देखने लायक। पैरों में चप्पल, हाथ में झोला और बस-ट्रेन में सफर करने वाला ये सिंगर बेहद ही सिंपल लाइफ जीता है। हम बात कर रहे हैं अरिजीत सिंह की जो आज 25 अप्रैल को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं।
अरिजीत सिंह आज बॉलीवुड के टॉप सिंगर्स में से एक हैं। अधिकतर फिल्मों में उन्हीं के गाए हुए गाने सुनने को मिलते हैं। फैंस भी उनकी आवाज के दीवाने हैं। यही वजह है कि फैंस अरिजीत सिंह को ‘किंग ऑफ प्लेबैक सिंगिंग’ तक कहते हैं। क्या आपको पता है कि अरिजीत सिंह अपने एक गाने के लिए 1.5 करोड़ रुपए फीस चार्ज करते हैं।
यह भी पढ़ें: ताने सुने, मनहूस कहते थे लोग…एक फिल्म से रातों-रात चमकी किस्मत; आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस, जानें कौन?
बेहद सिंपल लाइफ जीते हैं अरिजीत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरिजीत सिंह के पास करोड़ों रुपये की संपत्ति है, इसके बावजूद सिंगर बेहद ही सिंपल लाइफ जीते हैं। वे खुद को सेलिब्रिटी नहीं मानते हैं। यहां तक कि उनके पास न ही कार भी नहीं है। अरिजीत पैरों में चप्पल पहने हुए बस और ट्रेन में ट्रेवल करते हुए कई बार नजर आ चुके हैं। कड़ी मेहनत के बाद सिंगर ने अपनी पहचान बनाई है।
एक गाने के लिए वसूलते हैं मोटी रकम
अरिजीत सिंह की फीस की बात करें तो वो एक गाने के लिए करीब 8 से 10 लाख रुपये की फीस चार्ज करते हैं। वहीं लाइव कॉन्सर्ट के लिए करीब 1.5 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। वो इंडस्ट्री के हाईएस्ट पेड सिंगर्स में से हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो उनके पास 57 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। इसके अलावा मुंबई में आलीशान घर है। अरिजीत देश के अलावा विदेशों में भी लाइव कॉन्सर्ट करके मोटी रकम वसूल करते हैं।
अरिजीत सिंह की पर्सनल लाइफ
पर्सनल लाइफ की बात करें तो अरिजीत सिंह ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली शादी रूपरेखा बनर्जी से हुई थी। हालांकि ये शादी लंबे समय तक नहीं चल सकी। दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद सिंगर ने अपनी बचपन की दोस्त कोयल रॉय को डेट किया। अब दोनों की शादी हो चुकी है। अरिजीत सिंह के तीन बच्चे हैं। इनमें उनकी दूसरी पत्नी से एक सौतेली बेटी भी है।
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
14 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
16 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
17 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
22 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
22 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
23 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
23 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
1 day ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
1 day agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines