हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

कभी हुआ करता थे मशहूर 'विलेन', फिर छोड़ी एक्टिंग बनें मौलाना, इस एक्टर को पहचाना क्या?

Bollywood Actor: फिल्मी दुनिया के कई सितारें ऐसे हैं, जो अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। आज हम आपको एक ऐसे एक्टर के बारे में बताने वाले हैं, जो एक वक्त पर फिल्मी दुनिया में बेहद फेमस थे, लेकिन अब वो इंडस्ट्री को अलविदा कह चुके हैं।

विज्ञापन
Arif Khan

Bollywood Actor: फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार ऐसे हैं, जो लोगों के जहन में हमेशा रहते हैं। आज हम आपको हिंदी सिनेमा के एक ऐसे ही विलेन के बारे में बता रहे हैं, जो भले ही अब फिल्म इंडस्ट्री से दूर है, लेकिन एक समय ऐसा था जब वो सलमान खान और अजय देवगन को भी टक्कर दिया करता था। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा कौन था? तो आइए जानते हैं इनके बारे में…

फिल्म ‘फूल और कांटे’ में किया था काम

दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि अभिनेता आरिफ खान हैं। हालांकि, अभिनेता ने बाद में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया और वो मौलाना बन गए। आरिफ खान, अजय देवगन की फिल्म ‘फूल और कांटे’ में नजर आए थे। इस फिल्म में एक्टर ने विलेन रॉकी का रोल निभाया था और उनके इस किरदार ने खूब सुर्खियां भी बटोरी थीं।

बतौर विलेन रखा सिनेमा इंडस्ट्री में कदम

इतना ही नहीं बल्कि एक्टर ने सलमान खान और सुनील शेट्टी जैसे सितारों के साथ भी काम किया है। बता दें कि आरिफ ने फिल्म ‘फूल और कांटे’ से ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। ये वही दौर था जब अजय देवगन अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर रहे थे और आरिफ ने बतौर विलेन फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में काम किया है, लेकिन फिर भी वो उस कदर सफल नहीं हो सके, जिसकी उन्हें उम्मीद थी।

विज्ञापन

2007 में की हॉलीवुड फिल्म

ना सिर्फ विलेन बल्कि उन्होंने बतौर हीरो भी कई फिल्मों में काम किया है। इसके बाद साल 2007 में उन्होंने हॉलीवुड में कदम रखा और वो एंजेलिना जोली के साथ फिल्म ‘ए माइटी हार्ट’ में नजर आए। इस फिल्म में उन्होंने एक टैक्सी ड्राइवर की भूमिका निभाई थी, जो उनके इंटरनेशनल करियर में एक अहम कदम था। हालांकि, कई सालों तक फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ने का फैसला किया और मौलाना बन गए।

आरिफ ने छोड़ दी फिल्म इंडस्ट्री

रेट्रो के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ने की वजह भी बताई थी। आरिफ ने बताया था कि वो बहुत बेचैन फील कर रहे थे और फिल्मी दुनिया की तेज रफ्तार उन्हें शांति नहीं देती थी। उनका कहना था कि कई बार उन्हें बेहद हैरानी होती थी कि कुछ रोल उन्हें क्यों नहीं मिलते हैं और बड़े बैनर उनको क्यों ऑफर नहीं देते? अब आरिफ एक सिंपल लाइफ जीना पसंद करते हैं और कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो शायद अब उन्हें मुश्किल से पहचानते हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Vivian और Karan Veer में से कौन होगा विनर? टास्क में शिल्पा बोलीं- लाडला नहीं मिट्टी का तेल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola