हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Avinash Mishra की किसने की बोलती बंद? शांत दिखने वाला कंटेस्टेंट हुआ हावी

Bigg Boss 18: बिग बॉस में आज अविनाश मिश्रा के दिमाग से कोई खेलने वाला है। कोई है जो उनकी बोलती बंद कर उन पर हावी हो जाएगा और बाकी घरवाले बस मजे लेंगे।

विज्ञापन
Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: बिग बॉस में पासा पलटने वाला है। जल्द ही घर की हवा बदलेगी और जो कंटेस्टेंट अपनी बुलंद आवाज से सबकी नाक में दम करता था अब कोई उसकी बोलती बंद करने वाला है। ये तो आप भी जानते हैं कि सबकी नाक में दम करने वाले कोई और नहीं बल्कि अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) हैं। जब से उनके हाथ राशन का कंट्रोल लगा है उन्होंने पूरे घर को बंदर की तरह नचाना शुरू कर दिया है। बेसिक राशन के लिए भी अविनाश कंटेस्टेंट्स को तरसाते हुए नजर आते हैं।

अविनाश के दिमाग के साथ खेल गए माइंड कोच

लेकिन अब इस राशन की लड़ाई में कोई है जो अविनाश मिश्रा की बोलती बंद करने वाला है। घर का एक कंटेस्टेंट अब अविनाश से न सिर्फ खुलेआम भिड़ेगा बल्कि उनकी ऐसी खिल्ली उड़ाएगा कि चाहकर भी वो कुछ नहीं कर पाएंगे। सभी घरवालों के सामने अब अविनाश का मजाक बनकर रह जाएगा। जो अविनाश के होश उड़ाने वाला है वो कोई और नहीं बल्कि माइंड कोच अरफीन खान (Arfeen Khan) हैं। आज पहली बार उनका घर में वो रूप देखने को मिलेगा जिसके बारे में किसी को अंदाजा तक नहीं था।

अविनाश का अरफीन ने उड़ाया मजाक

अरफीन खान अब तक एक ऐसे शख्स के रूप में सामने आए हैं जो बस अपने प्रोफेशन की बातें करते हैं और हर चीज में सेंसिबल तरीके से रिएक्ट करते हैं। लेकिन आज वो राशन के मुद्दे पर आउट ऑफ कंट्रोल हो जाएंगे। अविनाश और अरफीन के बीच अब राशन को लेकर बहस होगी। अरफीन उनके सामने कुछ और घरवालों के सामने कुछ और कह रहे है, इस बात पर वो अविनाश पर भड़क जाएंगे। हालांकि, दोनों के बीच न तो हाथापाई होगी और न ही गर्मागर्मी। अब अरफीन जो करेंगे उससे तो बाकी घरवालें भी हंस-हंसकर पागल हो जाएंगे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: पैरालाइज्ड होने और कॉस्टमेटिक सर्जरी के रूमर्स पर Alia Bhatt ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं-‘हमारे बम भी…’

पोपट बोलकर अविनाश की उड़ाई खिल्ली

अरफीन खान आज पोपट, पोपट बोलकर अविनाश को इर्रिटेट करेंगे। वो अविनाश की ऐसी एक्टिंग करेंगे और उन्हें दिखाएंगे कि वो कैसे दिखते हैं। अरफीन खान न सिर्फ अविनाश को मॉक करेंगे बल्कि उन्हें एंग्री पोपट का भी टाइटल दे देंगे। अरफीन का बदला अंदाज अविनाश के दुश्मनों को काफी पसंद आ रहा है। जेल में चल रहे तमाशे को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। अब इस लड़ाई के बाद इन दोनों की इक्वेशन कितनी बदलेगी वो देखना मजेदार होने वाला है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola