Arfeen Khan Eviction interview, Bigg Boss 18: सलमान खान का शो बिग बॉस 18 लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। हाल ही में शो से एक और कंटेस्टेंट का सफर खत्म हो गया है। जी हां, बिग बॉस 18 से माइंड कोच अरफीन खान को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। शो से बाहर आते ही अरफीन ने कई चीजों पर बात की है। आइए जानते हैं कि अरफीन ने क्या-क्या कहा?
Arfeen Khan हुए बेघर
अरफीन के शो से बाहर आते ही Times Now/ Telly Talk India ने बिग बॉस 18 में उनकी जर्नी खेल और बाकी चीजों पर बात की है। इस दौरान अरफीन से पूछा गया कि क्या आपको उम्मीद थी कि इस हफ्ते आप बेघर हो सकते हैं? उन्होंने कहा कि बिल्कुल नहीं, मैं भी इससे बहुत हैरान हूं। इसके बाद उनसे पूछा गया कि आपकी जगह किसे इस सप्ताह शो से निकाला जाना चाहिए था? इस पर अरफीन ने कहा कि तजिंदर बग्गा।
घर में अरफीन के प्रोफेशन पर हुई चर्चा
इसके आगे अरफीन से पूछा गया कि घर के अंदर आपके प्रोफेशन के बारे में बात हुई और ये अक्सर चर्चा में रहता था, तो आप कैसा फील करते थे? अरफीन ने जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि मैंने शो में इस उम्मीद से एंट्री की थी कि लोग मुझे माइंड कोच के रूप में देखेंगे। मैं अपनी रियल पर्सनॉलिटी के साथ घर में रहना चाहता था उसका प्रचार करने के लिए।
सारा अरफीन खान के बवाल पर बोले अरफीन
उन्होंने कहा कि सलमान खान ने कभी मेरा मजाक नहीं बनाया और मुझे लगता है कि काम को बढ़ावा देने में कोई बुराई नहीं है, क्योंकि ये लोगों के लिए फायदेमंद होता है। इसके आगे अरफीन से पूछा गया कि सारा अरफीन खान के घर में ड्रामे के बारे में आप क्या कहेंगे? अरफीन ने कहा कि वो 100 प्रतिशत एडिटेड था। उसके कई सीन को एडिट किया गया था, लोगों ने वो नहीं देखा जिसमें मेरी वाइफ को उकसाया गया और अपमानित किया गया।
सारा पर अटैक हुआ- अरफीन
इसके आगे अरफीन से पूछा गया कि वो सच में बहुत ज्यादा गुस्सा हो गई थी। इस पर अरफीन ने कहा कि कुछ भी हो लेकिन उसने किसी को नहीं मारा बल्कि उसे धक्का दिया गया और उस पर अटैक किया गया। बाद में मुझे पता लगा कि ईशा मुझे चाहत के साथ जोड़ने की कोशिश कर रही थी, मेरी वाइफ वहां मौजूद थी और इस तरह की हरकत करना बेहद गलत है, लेकिन ये नहीं दिखाया गया।
रजत दलाल के साथ दोस्ती पर भी बोले
इसके अलावा अरफीन से रजत दलाल से उनकी दोस्ती पर पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि मैं गारंटी के साथ कह सकता हूं कि रजत के साथ मेरी दोस्ती हमेशा रहेगी। फिर अरफीन से पूछा गया कि आपके हिसाब से बिग बॉस 18 का विनर बनने की क्षमता किसमें है? उन्होंने कहा कि मुझे लगताहै कि मेरी वाइफ सारा अरफीन खान और अगर वो नहीं तो रजत दलाल और चाहत पांडे।
यह भी पढ़ें- Sshura Khan ने यूं लुटाया Arhaan Khan के लिए प्यार! मलाइका के बेटे की बर्थडे पोस्ट वायरल
संबंधित खबरें
Netflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
13 mins agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
1 hr agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
2 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
3 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
5 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
6 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
8 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
9 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
9 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines