Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ में एक और कंटेस्टेंट का सफर जल्द ही खत्म होने वाला है। अब वीकेंड का वार बेहद नजदीक है और इस एपिसोड में एक कंटेस्टेंट को तगड़ा झटका लगने वाला है। जब भी वीकेंड का वार एपिसोड आता है तो खुद ही सभी घरवालों की टेंशन बढ़ जाती है। एक तरफ उन्हें अपने एक हफ्ते का रिजल्ट मिलता है और शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) सभी क्लास लगाते हैं। दूसरी तरफ हफ्ते के आखिर में एक कंटेस्टेंट शो से बाहर हो जाता है।
4 कंटेस्टेंट्स पर लटकी एलिमिनेशन की तलवार
आपको बता दें, इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 4 कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट किया गया है। इसमें पहला नाम तेजिंदर बग्गा (Tajinder Bagga), दूसरा नाम चाहत पांडे (Chahat Pandey) है। वहीं, इन दोनों के अलावा पति-पत्नी सारा खान (Sara Khan) और अरफीन खान (Arfeen Khan) भी एलिमिनेशन के खतरे में हैं। अब इन चारों में से कोई एक इस शो से एविक्ट होने वाला है। अब इस हफ्ते किसका पत्ता कटेगा इसे लेकर ऑफिशियली अभी तक तो कोई हिंट नहीं दिया गया है।
कौन हुआ बिग बॉस से बाहर?
वैसे तो दर्शकों को एलिमिनेशन एपिसोड देखने के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा। लेकिन अच्छी खबर ये है कि एपिसोड आने से पहले ही उस कंटेस्टेंट का नाम लीक हो गया है जो इस हफ्ते सलमान खान के शो से आउट होने वाला है। बिग बॉस को लेकर लगातार अपडेट देने वाले एक सोशल मीडिया पेज पर एविक्शन को लेकर खुलासा हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार शो से जो आउट होगा वो नाम अरफीन खान हैं। अरफीन इस बार नॉमिनेशन से खुद को बचा नहीं पाए थे और अब वो शो से एविक्ट हो गए हैं।
यह भी पढ़ें: Vijay Deverakonda के साथ हुआ हादसा, वीडियो के कैद हुआ एक्सीडेंट
टाइम गॉड बन चुका कंटेस्टेंट हुआ एविक्ट!
हालांकि, अभी तक इस खबर को ऑफिशियली कन्फर्म नहीं किया है। वहीं, अरफीन खान के एविक्शन से फैंस को ज्यादा झटका नहीं लगेगा क्योंकि वो शो में कुछ खास कर भी नहीं रहे थे। उन्हें टाइम गॉड जैसी स्पेशल पावर्स भी मिलीं, बावजूद इसके वो न तो कंटेंट दे पाए और न ही एंटरटेनमेंट, शायद यही कारण है कि उनका शो से सफर यही खत्म हो गया है।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
2 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
6 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
7 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
8 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
8 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
9 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
9 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
10 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines