Archana Puran Singh Accident: अर्चना पूरन सिंह जिनकी हंसी दुनियाभर में मशहूर है, आज उनकी चीख सुनकर सभी का दिल सहम गया है। अर्चना के साथ एक ऐसा भयानक हादसा हो गया कि एक्ट्रेस अस्पताल जा पहुंचीं। सेट पर अर्चना पूरन सिंह के साथ दुर्घटना हो गई है। इस दौरान का वीडियो भी सामने आया है और इसे देखकर फैंस भी चिंता में पड़ जाएंगे। ये हादसा इतना खतरनाक था कि अर्चना को तुरंत सर्जरी करवानी पड़ी। तो चलिए जानते हैं वीडियो में क्या दिख रहा है और अर्चना पूरन सिंह की हालत अब कैसी है?
शूटिंग में हादसे के बाद दर्द से चीखीं अर्चना पूरन सिंह
वीडियो में अर्चना सेट पर शूटिंग करती हुई नजर आ रही हैं और तभी उनके दर्द से कराहते हुई चीखने की आवाज आती है। सेट पर सभी लोग अर्चना के पास पहुंचते हैं और उन्हें संभालते हैं, तभी एक्ट्रेस कहती हैं कि मुझे हॉस्पिटल ले चलो। अब उन्हें आखिर हुआ क्या है और वो हॉस्पिटल क्यों गई हैं? अर्चना पूरन सिंह की उस चीख का क्या कारण है वीडियो में वो भी रिवील हो गया है। बताया गया है कि वो शूटिंग कर रही थीं और गिर गईं और अब उनकी सर्जरी हुई है।
एक्सीडेंट के बाद हुई हाथ की सर्जरी
वीडियो में अर्चना पूरन सिंह के पति एक्टर परमीत सेठी (Parmeet Sethi) ये कंफर्म करते हुए नजर आए कि शूटिंग में हुए एक्सीडेंट के बाद उनकी तुरंत सर्जरी हुई है। इसके बाद अर्चना की हॉस्पिटल से क्लिप भी सामने आई है। इसमें एक्ट्रेस के एक हाथ पर प्लास्टर बंधा हुआ दिखाई दे रहा है। वो अपना हाथ दिखाते हुए बोल रही हैं, ‘अभी तो हाथ पर सूजन कम हो गई है, नहीं तो ऐसा लग रहा था कि हाथ बड़ा हो गया था।’ वीडियो में अर्चना को बेहद दर्द में देखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: मशहूर एक्ट्रेस Ashwini Kalsekar क्यों नहीं बनीं मां? एक्ट्रेस का छलका दर्द
कैसा है अर्चना पूरन सिंह का हाल?
अर्चना पूरन सिंह के हाथ में सूजन के साथ-साथ उनके होठों के पास भी चोट नजर आ रही है। अब उनको इस तरह तकलीफ में देखकर फैंस भी घबरा गए हैं। वहीं, अर्चना इस वक्त भी पॉजिटिव बने रहने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘जो होता है अच्छे के लिए होता है… मैं इस पर विश्वास करने की कोशिश कर रही हूं…। मैं ठीक हूं और हमेशा की तरह पॉजिटिव हूं (बस एक हाथ से कुछ भी काम करने में कितनी मुश्किल होती है, अब पता चल रहा है)। पूरा एपिसोड यूट्यूब पर देख सकते हैं।’ अब फैंस एक्ट्रेस के ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
8 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
11 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
12 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
14 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
15 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
16 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines