अर्चना पूरन सिंह की होने वाली बहू के साथ हादसा! योगिता की हालत देख सहमे आर्यमान; यूं बचाई जान

अर्चना पूरन सिंह की होने वाली बहू योगिता के साथ हादसा होते-होते बचा है. योगिता की हालत देखकर आर्यमान भी सहम गए थे और उन्होंने अपनी सूझबूझ से अपनी मंगेतर की जान बचाई.

Archana puran singh family trip, yogita bihani chokes

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह के घर में बड़ा हादसा होते-होते टल गया है. हाल ही में अर्चना पूरन सिंह अपनी पूरी फैमिली के साथ लोनावाला ट्रिप पर जा रही थीं. गाड़ी में सामान रखते समय अर्चना की होने वाली बहू योगिता बिहानी के गले में बादाम का टुकड़ा अटक गया. योगिता की हालत देखते ही मंगेतर आर्यमान सेठी घबरा गए और उन्होंने अपनी सूझबूझ से योगिता पर हेमलिच प्रक्रिया ट्राई की और जिससे बादाम निकल गया और योगिता की जान बाल-बाल बच गई.

योगिता के गले से बादाम तो निकल गया लेकिन योगिता काफी देर तक खांसती रहीं. इसके बाद आर्यमान और योगिता गाड़ी में बैठते हैं और अर्चना पूरन सिंह को पूरी बात बताते हैं जिसके बाद अर्चना भी बेहद डर जाती हैं और वो एक नियम भी बनाती हैं. अर्चना बोलती है कि अब जब भी योगिता खाना खाएगी तो उसके पास कोई ना कोई जरूर मौजूद रहेगा. बता दें अर्चना के बेटे आर्यमान ने योगिता को अगस्त में शादी के लिए प्रपोज किया था. जिसके बाद योगिता ने शादी के लिए हां भी कह दिया था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ