Archana Gautam In Celebrity MasterChef: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलैरिटी बटोर रहा है। इस शो में टीवी इंडस्ट्री से जुड़े जाने-जाने सेलिब्रिटीज नजर आ रहे हैं। ये सेलेब्स कुकिंग के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लाइमलाइट में आ जाते हैं। बीते दिनों सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के लेटेस्ट एपिसोड में अर्चना गौतम ने फैंस का ध्यान खींचा। एक्ट्रेस ने शो के दौरान खुलासा किया कि उनका ब्रेकअप हो चुका है। इसके बाद वह फूट-फूटकर रोने लगीं। वहीं फराह खान और शेफ रणवीर बरार उन्हें समझाते हुए नजर आए।
अर्चना गौतम का हुआ ब्रेकअप
सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के लेटेस्ट एपिसोड में देखने को मिला कि अर्चना गौतम पहले तो शो से गायब रहती हैं। इसके बाद जब वह वापस आती हैं, तो उनकी आंखों में आंसू होते हैं। ये देखकर फराह खान और अन्य सेलिब्रिटी कुक्स परेशान हो जाते हैं। इसके बाद अर्चना बताती हैं कि उनका ब्रेकअप हो चुका है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: Celebrity MasterChef: Dipika-Ayesha या Faisal, चौथे हफ्ते में कौन हुआ शो से एलिमिनेट?
क्या बोलीं अर्चना गौतम?
अर्चना गौतम रोते हुए कहती हैं, ‘मेरा ब्रेकअप हो चुका है। हमारे रिश्ते में बहुत ज्यादा दूरियां आ गई हैं। बात नहीं कर पाती हूं, रात को सो जाती हूं।’ इस पर फराह कहती हैं, ‘अगर आपका बॉयफ्रेंड ये नहीं समझ रहा कि आप दिन-रात काम करती हो और आप थक रही हो तो उसे भाड़ में जाने दो। मैं सभी लड़कियों को यह मैसेज देना चाहती हूं।’
अर्चना आगे कहती हैं, ‘मेरे रिश्ते में गलतफहमी आ चुकी है। मैं समझा नहीं पा रही हूं।’ इस पर फराह कहती हैं, ‘तुम ये सब जो कर रही हो, मैं बहुत पहले कर चुकी हूं। अगर मैं बॉयफ्रेंड को तवज्जो देती तो यहां नहीं होती।’
अर्चना का बॉयफ्रेंड कौन?
अर्चना गौतम ने नेशनल टीवी पर ये तो बता दिया कि उनका ब्रेकअप हो चुका है लेकिन उनका बॉयफ्रेंड कौन है, इसके बारे में पता नहीं चल पाया है। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि एक्ट्रेस अभिनेता रणवीर सिंह मलिक को डेट कर रही हैं। हालांकि इन रिपोर्ट्स पर एक्ट्रेस ने कभी रिएक्शन नहीं दिया।
संबंधित खबरें
बॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 hr ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
3 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
3 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
5 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
5 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
16 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
20 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
23 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines