Celebrity MasterChef: ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ जब से शुरू हुआ है फैंस एक-एक एपिसोड का बेसब्री से इंतजार करते हैं। सभी बड़े सेलेब्स को एक साथ इस कुकिंग शो पर लाकर मेकर्स ने बाजी मार ली है। अब इस शो की TRP ताबड़तोड़ आ रही है और दर्शक भी इस शो से एडिक्टेड हो गए हैं। किसी को दीपिका कक्कड़ (Deepika Kakar) को खाना बनाते हुए देखने में मजा रहा है, तो कोई गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) के लिए ये शो देख रहा है। वैसे अर्चना गौतम (Archana Gautam) भी कुकिंग और अपनी बातों से फैंस को एंटरटेन कर रही हैं।
शो में क्यों रोईं अर्चना?
हालांकि, अब इस शो का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें माहौल काफी गर्म लग रहा है। अर्चना के साथ शो में कुछ ऐसा हुआ कि वो अपना आपा खो बैठीं। पहले तो वो गुस्से में भड़कती हुईं नजर आईं और निराशा के कारण वो अपने आंसुओं पर भी कंट्रोल खो बैठीं। अर्चना गौतम को लेटेस्ट प्रोमो में बुरी तरह से रोते हुए देखा जा सकता है। अब उन्हें इस तरह से इमोशनल देख फैंस भी उन्हें लेकर टेंशन में आ गए हैं। चलिए जानते हैं कि आखिर अर्चना के इन आंसुओं का कारण क्या है?
‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में गर्म हुआ माहौल
दरअसल, ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में आज पहला टीम सर्विस चैलेंज होने वाला है। ये सुनकर कुछ सेलिब्रिटीज एक्साइटेड हो गए और कुछ इस सोच में पड़ गए कि अगर आपस में तालमेल सही नहीं बैठा, तो पासा पूरा पलट जाएगा। इसके बाद 2 कंटेस्टेंट्स को अपनी टीम में शामिल करने के लिए एक-एक कर कंटेस्टेंट्स के नाम लेने थे। दोनों ने ही अर्चना को नहीं चुना। ये देखकर अर्चना हैरान रह गईं। इसके बाद अर्चना ने रोना शुरू कर दिया और वो सबके ऊपर भड़कती हुई नजर आईं। इसके बाद दीपिका कक्कड़ भी अर्चना पर भड़कते हुए नजर आईं।
यह भी पढ़ें: Sooraj Pancholi के घायल होने की खबर में आया ट्विस्ट, एक्टर ने किया शॉकिंग खुलासा
फराह को भी आया अर्चना पर गुस्सा
फराह खान ने बाकी कंटेस्टेंट्स को ऑफर दिया कि क्या कोई अर्चना के साथ खुद को टीम में बदलना चाहता है? ये सुनकर अर्चना ने फराह को ही इससे साफ इंकार कर दिया और उनका जवाब सुनकर फराह गुस्से में आ गईं। इसके बाद अर्चना बिलख-बिलखकर रोती हुई नजर आईं। अर्चना को यूं इमोशनल देख फैंस भी उदास हो गए हैं। अब प्रोमो देखने के बाद फैंस को इस एपिसोड का इंतजार नहीं हो रहा है।
संबंधित खबरें
आयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
55 mins agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
1 hr agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
2 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
5 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
6 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
6 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
8 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
9 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
10 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines