Bollywood couples Baby girl: सलमान खान के भाई अरबाज खान दूसरी बार पिता बने हैं. अरबाज खान की दूसरी बेगम शूरा खान ने बेटी को जन्म दिया है. ये कपल का पहला बच्चा है. साल 2023 में दोनों ने शादी की थी और अब अपने पहले बच्चे का वेलकम किया है. ना सिर्फ अरबाज और शूरा खान बल्कि इसके पहले भी कई बी-टाउन सेलेब्स अपनी बेटियों का वेलकम कर चुके हैं. आइए जानते हैं हिंदी सिनेमा के किन-किन सेलिब्रिटीज के घर लक्ष्मी आई है.
किसको-किसको हुई बेटी?
कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा
बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर कपल्स में से एक कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 16 जुलाई 2025 को अपनी बेटी का वेलकम किया है. कपल ने इस बात की जानकारी एक इंस्टा पोस्ट के साथ शेयर की थी. हालांकि, अभी तक कपल ने अपनी बेटी का नाम रिवील नहीं किया है.
अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल
सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने भी इसी साल अपनी बेटी को जन्म दिया है. केएल राहुल और अथिया की बेटी का नाम इवारा है. कपल ने 24 मार्च 2025 को अपनी प्यारी बेटी को वेलकम किया था.
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
इसके अलावा दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर भी बेटी की किलकारी गूंजी थी. साल 2024 में 8 सितंबर को दीपिका ने अपनी बेटी को जन्म दिया था. कपल ने अपनी बेटी का नाम दुआ रखा है.
वरुण धवन और नताशा
बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर वरुण धवन और उनकी वाइफ नताशा भी एक बेटी के पेरेंट्स हैं. जून 2024 में नताशा ने अपनी बेटी को जन्म दिया था. कपल ने अपनी बेटी का नाम लारा रखा है.
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
बॉलीवुड के पॉपुलर परिवार में से एक कपूर खानदान के घर भी बेटी का जन्म हुआ था. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 6 नवंबर 2022 को अपनी पहली बेटी का वेलकम किया था. कपल की बेटी का नाम राहा है.
अली फजल और ऋचा चड्ढा
इसके अलावा अली फजल और ऋचा चड्ढा को भी एक बेटी हुई है. कपल ने 16 जुलाई 2024 को अपनी प्यारी-सी बच्ची का वेलकम किया था. कपल की बेटी का नाम जुनेरा इदा अली है.
यह भी पढ़ें- Sshura Khan ने बेटी को दिया जन्म, दूसरी बार पिता बने Arbaaz Khan
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
23 mins agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
1 hr agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
1 hr agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
2 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
2 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
3 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
5 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
5 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
22 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines