Malaika Arora: इस वक्त मलाइका अरोड़ा और उनका परिवार बहुत बुरे दौर से गुजर रहा है। 12 सितंबर की सुबह मलाइका के पिता का निधन हो गया। जैसे ही ये खबर सामने आई, तो पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर छा गई और हर कोई अभिनेत्री के सपोर्ट में खड़ा नजर आया। इस दौरान सबसे पहले अरबाज खान को मलाइका के घर के बाहर देखा गया। हालांकि गौर करने वाली बात ये है कि मलाइका के पिता की मौत पर एक्ट्रेस का तलाक क्यों चर्चा में आया? आइए जानते हैं…
एक रात पहले तक परिवार ने समझाया
गौरतलब है कि साल 1998 में अरबाज खान और मलाइका की शादी हुई थी। हालांकि शादी के कई सालों तक साथ रहने के बाद कपल ने अलग होने का फैसला कर लिया और दोनों तलाक लेकर अलग हो गए थे। मलाइका का अरबाज से तलाक लेने का फैसला एक्ट्रेस की फैमिली को सही नहीं लगा था। तलाक से एक रात पहले तक एक्ट्रेस के परिवार ने यही कहा था कि तुम इस पर 100 बार सोच लो और अगर तुम इसको लेकर सीरियस हो तो तुम पर गर्व है।
पिता की मौत पर चर्चा में मलाइका की बीती लाइफ… क्यों?
दरअसल, जब अनिल मेहता के निधन की खबर आई, उस वक्त मलाइका मुंबई में नहीं थी। इस खबर को सुनते ही सबसे पहले अरबाज खान, मलाइका के घर पहुंचे। गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा, अरबाज खान की पहली बीवी थी। हालांकि दोनों तलाक लेकर अलग हो गए थे, लेकिन तलाक के बाद भी अरबाज एक्ट्रेस की फैमिली के लिए बेटे की तरह ही हैं और जैसे ही अरबाज को अनिल मेहता के निधन की खबर मिली, तो वो खुद को नहीं रोक पाए और बिना एक पल गवाए एक्ट्रेस के घर पहुंच गए।
पूरे खान परिवार ने किया सपोर्ट
इस दौरान अरबाज के तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए, जिनमें अरबाज को मलाइका के घर आते-जाते देखा गया। इन वीडियो से साफ जाहिर है कि अरबाज खान भले ही मलाइका से अलग हो गए हैं, लेकिन फिर भी वो एक्ट्रेस के पूरे सपोर्ट में हैं। ना सिर्फ अरबाज खान बल्कि पूरा खान परिवार इस वक्त मलाइका और उनकी फैमिली के साथ खड़ा नजर आया। अनिल मेहता के निधन पर अरबाज के अलावा सलमान खान, शूरा खान, अर्पिता, सोहेल, सलीम और सलमा भी नजर आए।
तलाक लेकर अलग हो चुके हैं मलाइका और अरबाज
पूरी फैमिली ने पीड़ित परिवार का पूरा सपोर्ट किया है। इस बीच जब मलाइका और अरबाज के तलाक की बात हुई वो सिर्फ इसलिए कि भले ही अरबाज और मलाइका का रिश्ता टूट चुका है, लेकिन उसके बाद भी पूरे परिवार ने उनका सपोर्ट किया, जिसकी हर किसी ने सराहना की। पूरे इंटरनेट पर बस यही चर्चा हुई कि कुछ भी हो लेकिन खान परिवार जैसा दिल बहुत कम लोगों के पास होता है, जो अलग होने के बाद भी मलाइका और उनके परिवार के साथ खड़ा है।
यह भी पढ़ें- मशहूर एक्ट्रेस Kadambari कौन? जिसके उत्पीड़न केस में फंसे 3 IPS अधिकारी
संबंधित खबरें
Entertainment News Live: नुसरत भरूचा को बाली से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद होगी सर्जरी
20 mins agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
55 mins agoनुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
3 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection Day 1: ‘दृश्यम 3′ की बंपर ओपनिंग, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा
12 hrs agoवोटर लिस्ट और SIR पर अभिनेत्री शबाना आजमी ने उठाई आवाज, CJP प्रोटेस्ट में हुईं शामिल
13 hrs agoJioHotstar पर देखें पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘भ्रमम’, 2 घंटे 32 मिनट तक नहीं करेगा स्क्रीन छोड़ने का मन
14 hrs agoआयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की बदली रिलीज डेट! जानें थिएटर में कब देगी दस्तक?
15 hrs agoक्या है मीठी नदी घोटाला केस? जिसे लेकर डिनो मोरिया से हुई 8 घंटे पूछताछ, अब हिरासत में लिए गए एक्टर
17 hrs agoनुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
19 hrs agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines