बॉलीवुड एक्टर और फिल्ममेकर अरबाज खान एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2023 में उन्होंने मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से दूसरी शादी रचाई थी और अब खबरें हैं कि ये कपल जल्द ही पैरेंट्स बनने वाला है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के बाद से फैंस इस बात की अटकलें लगा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दोनों के माता-पिता बनने को लेकर अब दावा किया जा रहा है।
मेटरनिटी क्लिनिक के बाहर दिखे अरबाज-शूरा
‘पिंकविला’ के इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया है। मंगलवार को मुंबई के एक मेटरनिटी क्लिनिक के बाहर अरबाज और शूरा को साथ देखा गया। जैसे ही दोनों वहां पहुंचे, कैमरे उनकी ओर घूम गए और कुछ ही देर में उनका वीडियो इंटरनेट पर छा गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि अरबाज शूरा का पूरा ख्याल रखते हुए नजर आ रहे हैं और उनके साथ धीरे-धीरे चलते दिख रहे हैं। इस खास अंदाज ने फैंस को शक करने पर मजबूर कर दिया कि क्या कपल जल्द ही माता-पिता बनने वाला है। हालांकि अभी इस बात को लेकर कोई कन्फर्मेशन नहीं आया है।
पहले भी आ चुकी हैं खबरें
गौरतलब है कि कुछ हफ्ते पहले भी ईद के एक जश्न में जब ये जोड़ी साथ में नजर आई थी, तब भी फैंस ने शूरा के लुक को देखकर कयास लगाए थे कि वो प्रेग्नेंट हो सकती हैं। हालांकि तब इस बात पर ज्यादा चर्चा नहीं हुई, लेकिन अब मेटरनिटी क्लिनिक के विजिट ने इन कयासों को और हवा दे दी है। अभी तक अरबाज या शूरा की ओर से इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन फैंस की निगाहें अब उनके हर कदम पर टिकी हुई हैं।
अरबाज की पर्सनल लाइफ फिर चर्चा में
बात करें अरबाज खान की निजी जिंदगी की, तो वो पहले मलाइका अरोड़ा के साथ शादीशुदा थे और दोनों का एक बेटा भी है- अरहान खान। अरहान अब यूट्यूब पर अपना पॉडकास्ट होस्ट करते हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। अरबाज और मलाइका का रिश्ता भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन दोनों अपने बेटे की परवरिश में बराबरी से जुड़ाव रखते हैं। मलाइका अरबाज से अलग होने के बाद एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही थीं, जबकि अरबाज ने शूरा के साथ नया जीवन शुरू किया है।
ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार
वायरल वीडियो के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस बधाइयों की बारिश कर रहे हैं। हालांकि आधिकारिक पुष्टि ना होने के चलते अभी सब कुछ अटकलों पर ही टिका है। कई यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा है, ‘क्या गुड न्यूज़ आने वाली है?’ तो किसी ने लिखा, ‘अरहान को मिलने वाला है छोटा भाई या बहन।’
यह भी पढ़ें: गानों में AI के इस्तेमाल पर भड़के म्यूजिक कंपोजर AR Rahman, बोले- ये तो पागलपन है
संबंधित खबरें
रणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
2 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
3 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
4 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
5 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
6 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
8 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
8 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
8 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
16 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines