Arbaaz Khan Shura Khan Wedding Details: बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान (Salman Khan) के भाई आज सुर्खियों में बने हुए हैं। अरबाज खान (Arbaaz Khan) की नई गर्लफ्रेंड के चर्चे इस वक्त आपको हर तरफ सुनाई देंगे। अचानक एक्टर का नाम एक लड़की से जोड़ा जा रहा है जिसकी पहचान रवीना टंडन (Raveena Tandon) की मेकअप आर्टिस्ट के रूप में हुई है। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और जियोर्जिया एंड्रियानी (Giorgia Andriani) के बाद अब अरबाज खान ने शूरा खान (Shura Khan) संग रिश्ते से लाइमलाइट बटोर ली है। हालांकि, अभी तक न तो अरबाज और न ही शूरा खान ने अपने रिश्ते को कंफर्म किया है। लेकिन अब इनकी वेडिंग डेट तक सामने आ गई है।
यह भी पढ़ें: Arbaaz Khan फिर करेंगे शादी! रवीना टंडन की मेकअप आर्टिस्ट से हुआ प्यार
कब है अरबाज की शादी?
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट में अब अरबाज खान और उनकी नई गर्लफ्रेंड शूरा खान की शादी की तारीख रिवील कर दी गई है। इसका मतलब है कि अब अरबाज दूसरी बार दूल्हे बनेंगे और खान परिवार में एक बार फिर शादी की शहनाई बजेगी। अब 56 साल की उम्र में अरबाज की दूसरी शादी रचाने की खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि इसी महीने एक्टर शादी करेंगे। इंडिया टुडे की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में बताया गया है कि अरबाज खान 24 दिसंबर को शादी करने के लिए एकदम तैयार हैं।
कहां होगी शादी?
इतना ही नहीं इस कपल की शादी को लेकर ये भी कहा जा रहा है कि ये एक इंटिमेट वेडिंग होने वाली है। मुंबई में ही ये दोनों शादी करने वाले हैं। अरबाज और शूरा की शादी में सिर्फ परिवार के लोग और बेहद खास दोस्त ही शामिल हो सकेंगे। ऐसे में हो सकता है कि एक्ट्रेस रवीना टंडन भी अरबाज की गेस्ट लिस्ट में शामिल हो। दरअसल, रवीना और उनकी उनकी बेटी राशा थडानी (Rasha Thadani) दोनों ही शोरा के बेहद करीब हैं। शोरा कई साल से इन दोनों से जुड़ी हुई हैं। इसके अलावा भी वो कई बड़े बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की मेकअप आर्टिस्ट हैं।
कौन है शूरा खान?
इनमें तुलसी कुमार (Tulsi Kumar) से लेकर रिद्धिमा पंडित (Ridhima Pandit), निया शर्मा (Nia Sharma) और टिस्का चोपड़ा (Tisca Chopra) जैसे नाम शामिल हैं। वहीं, इनकी लव स्टोरी की बात करें तो इनका प्यार फिल्म ‘पटना शुक्ला’ (Patna Shukla) के सेट पर परवान चढ़ा। कहा जा रहा है कि इसी फिल्म के दौरान दोनों के बीच लव स्टोरी शुरू हुई थी जो अब शादी में तब्दील होने वाली है। हालांकि, अभी शादी को लेकर इससे ज्यादा कोई और जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में फैंस भी अब एक्टर के पब्लिक अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
4 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
4 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
7 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
8 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
9 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
13 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
14 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
15 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
17 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines