Arbaaz Khan Malaika Arora: अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा ने साल 1998 में शादी की थी। दोनों की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद भी किया, लेकिन शादी के 18 साल बाद, 2016 में कपल ने ऐलान कर दिया कि वो अलग हो चुके हैं।
साल 2017 में आधिकारिक तौर पर उन्हें तलाक भी मिल गया। दोनों का एक बेटा अरहान खान (Malaika Arbaaz Son Arhaan Khan) भी है।
‘को-पैरेटिंग’ को लेकर बोले अरबाज खान
बता दें कि यूं तो कई साल पहले अरबाज और मलाइका का तलाक हो चुका है, लेकिन दोनों अपने इकलौते बेटे अरहान की को-पैरेटिंग कर रहे हैं। इसके साथ ही अब अरबाज खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इस पर बात करते हुए कई खुलासे किए हैं। इंटरव्यू में जब अरबाज से पूछा गया कि अरहान की को-पैरेंटिंग करने के लिए अरबाज और मलाइका अरोड़ा को अक्सर सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिलता है।
अपने पर्सनल डिफरेंसेस के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं- अरबाज
इसका जवाब देते हुए अरबाज ने कहा कि- ‘बेसिक बात ये है कि जब दो मैरिड लोग अलग होते हैं, तो वे अपने पर्सनल डिफरेंसेस के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं, है ना? इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे अलग क्यों हुए। यह हो सकता है कि वे अलग हो गए हो या वे एक-दूसरे के जीवन में उस तरह से योगदान नहीं दे रहे हो, जिसकी वे उम्मीद करते हैं।
मैं मलाइका और अपने बारे में बात नहीं कर रहा हूं- अरबाज
मैं मलाइका और अपने बारे में बात नहीं कर रहा हूं। मैं आम तौर पर रिश्तों के बारे में बात कर रहा हूं, जब एक मैरिड कपल के बच्चे होते हैं। इस फैक्ट के बावजूद कि दो एडल्ट्स के बीच कई मुद्दे हैं, लेकिन उन्हें अपने बच्चों के साथ कभी कोई समस्या नहीं होगी, क्या मैं सही हूं अलग-अलग जोड़ों के अलग-अलग मुद्दे हो सकते हैं, पुल के नीचे हमेशा पानी होता है।’
वह हमारा बच्चा है, हम उसे इस दुनिया में लाए और उसकी देखभाल करना हमारी जिम्मेदारी है- अरबाज
अरबाज ने आगे कहा कि मलाइका और मैंने वह सब भी दरकिनार कर दिया है, हमने अतीत को भुला दिया है और महसूस किया है कि हमारी पूरी लाइफ आगे है।
वह आगे बढ़ गई है, मैं आगे बढ़ गया हूं, दुश्मनी या गुस्सा या हताशा या ऐसा कुछ कहां है? वह चला गया है। कम से कम अपने बच्चे की खातिर, आप एक साथ आ सकते हैं और ऐसा सिनेरियो बना सकते हैं, जिसकी बहुत जरूरत है, वह हमारा बच्चा है, हम उसे इस दुनिया में लाए और उसकी देखभाल करना हमारी जिम्मेदारी है।
हमारा एक ही बच्चा है- अरबाज
इसके साथ ही अरबाज ने पैरेटिंग करने को लेकर कहा कि “ये बहुत क्लियर है कि को-पैरेंटिंग हो रही है क्योंकि मलाइका और मैं दोनों सुर्खियों में हैं। जैसा मैंने पहले कहा कि हम यह सब अपने बच्चे के लिए कर रहे हैं, इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि मलाइका और मैं अलग हो चुके हैं, हम एक-दूसरे के प्रति बहुत कॉर्डियल हैं, हम बहुत अच्छी शर्तों पर हैं, लेकिन हम मेनली अभी भी अपने बेटे के लिए साथ हैं और हम ऐसा करना जारी रखेंगे, हमारा एक ही बच्चा है।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
16 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
17 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
18 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
19 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
20 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
22 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
23 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
23 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
1 day agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines