हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Govinda के साथ हुए हादसे पर बॉलीवुड के 'खान' का बयान, गोली लगने का सुनते ही हुए शॉक्ड

Arbaaz Khan on Govinda Bullet Injury: बॉलीवुड एक्टर और शिवसेना नेता गोविंदा के साथ हुए हादसे को लेकर अब इंडस्ट्री के खान ने बड़ा बयान दिया है। क्या कुछ कहा है अरबाज ने चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन
Arbaaz Khan on Govinda Bullet Injury

Arbaaz Khan on Govinda Firing Incident: बॉलीवुड एक्टर और शिवसेना नेता गोविंदा मंगलवार को एक दुर्घटना का शिकार हो गए, जब उन्होंने अपनी लाइसेंस रिवॉल्वर से गलती से अपने पैर में ही गोली मार ली। उन्हें मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में एमरजेंसी सर्जरी के लिए भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

मुंबई में फिल्म ‘बंडा सिंह चौधरी’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान अब सलमान खान के छोटे भाई और बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान ने गोविंदा के साथ हुए हादसे पर बात की है। उनसे जब पूछा गया कि गोविंदा के लिए उन्हें क्या कहना है तो उन्होंने क्या कहा, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन

अरबाज खान का गोविंदा पर रिएक्शन 

दरअसल अरबाज मंगलवार को अपने प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘बंदा सिंह चौधरी’ के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे थे। इस दौरान अरबाज खान ने इस पूरे हादसे को लेकर अपनी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा, ‘वो बहुत फिट थे। हम बस यही चाहते हैं कि वो जल्दी ठीक हो जाएं और सुरक्षित रहें। हमारी दुआएं हमेशा उनके साथ हैं।’ अरबाज के अलावा अरशद वारसी ने भी इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और गोविंदा के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

कैसे हुई गोविंदा के साथ दुर्घटना?

गोविंदा के साथ ये दुर्घटना सुबह 4:45 बजे हुई, जब वो अपनी रिवॉल्वर को साफ कर रहे थे। मुंबई पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और रिवॉल्वर को जब्त कर लिया है। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, गोविंदा अपने जुहू स्थित आवास से निकलने वाले थे तभी अचानक उनके रिवॉल्वर से गोली चल गई और उनके पैर के अंगूठे पर लग गई। उन्होंने इस घटना के बारे में कोई शिकायत नहीं की है।

विज्ञापन

गोविंदा का हेल्थ अपडेट

गोविंदा ने अपने फैंस के लिए एक ऑफिशियल बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने अपने स्वास्थ्य के बारे में बताया। उन्होंने कहा, ‘मेरे फैंस, मेरे माता-पिता और भगवान के आशीर्वाद से मैं अब बेहतर महसूस कर रहा हूं। मुझे गोली लगी थी, लेकिन अब मैं ठीक हूं। डॉक्टर ने गोली निकाल दी है। मैं अपने डॉक्टर डॉ. अग्रवाल और उन सभी फैंस का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मेरे लिए प्रार्थना की।’

गोविंदा के साथ अरबाज ने इस फिल्म में किया काम

आपको बता दें अरबाज खान और गोविंदा ने साल 2006 में आई फिल्म ‘भागम भाग’ में साथ काम किया था जिसमें अक्षय कुमार, परेश रावल, लारा दत्ता और कई सितारे भी थे। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था और इसे सुनील शेट्टी और धिलिन मेहता ने प्रोड्यूस किया था।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola