हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Baba Siddiqui की हत्या के बाद बॉलीवुड के 'खान' का पहला बयान, बोले- पूरी कोशिश है...

Arbaz Khan Reaction After Baba Siddiqui Murder: बाबा सिद्दिकी के मर्डर के बाद अब बॉलीवुड के ‘खान’ ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

Arbaz Khan Reaction After Baba Siddiqui Murder: बाबा सिद्दिकी की हत्या के बाद मुंबई में सितारों की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। बाबा के करीबी सलमान खान की जान को भी खतरा है, उनकी सिक्योरिटी भी बढ़ा दी गई है। इसी बीच अब बॉलीवुड के ‘खान’ का पहला बयान सामने आया है। इस पूरे मामले पर सलमान खान के भाई अरबाज खान ने अपना रिएक्शन दिया है। क्या कुछ कहा है अरबाज खान ने, चलिए आपको बताते हैं।

बाबा सिद्दीकी के मर्डर ने बढ़ाई चिंता

हाल ही में बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान की सुरक्षा को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अरबाज खान ने जूम के साथ बातचीत करते हुए इस पर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि परिवार इस वक्त कैसी हालत में है और सलमान की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं।

बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली है, जिससे सलमान खान की जान को खतरा है। इस घटना के बाद सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और खान परिवार इस स्थिति को लेकर काफी परेशान है। अरबाज ने ‘जूम टीवी’ को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘हम ठीक हैं, लेकिन पूरी तरह से सबकुछ ठीक नहीं कह सकता।’

विज्ञापन

परिवार को लेकर काफी परेशान हैं अरबाज

अरबाज खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बंदा सिंह चौधरी’ के प्रमोशन में बिजी हैं। उन्होंने कहा कि परिवार में इस समय कई चीजें चल रही हैं, जिससे सभी परेशान हैं। उन्होंने ये भी बताया कि फिल्म के प्रमोशन के बीच अपने परिवार के लिए उनकी चिंता और ज्यादा बढ़ गई है। अरबाज ने कहा, ‘हमें अपनी फिल्म का प्रमोशन करना है, जो 25 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। हां बहुत कुछ हो रहा है, मगर मुझे वही करना है, जो मैं यहां करने आया हूं।’

सलमान की सुरक्षा पर बोले अरबाज

जब अरबाज से पूछा गया कि परिवार सलमान की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठा रहा है, तो उन्होंने कहा, ‘हम वही करने की कोशिश कर रहे हैं जो हम सबसे अच्छा कर सकते हैं। हम देख रहे हैं कि सरकार और पुलिस क्या कर रही है ताकि सलमान सुरक्षित रहें। हम सब अपनी बेस्ट कोशिश कर रहे हैं।’

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: पब्लिक में सुसू करने पर बॉलीवुड एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड से किया ब्रेकअप, जल्द पर्दे पर आएंगी नजर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola