देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों नीट पेपर लीक को लेकर छात्र जबरदस्त विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. यह विरोध प्रदर्शन काफी दिनों से चल रहा है. लेकिन अब इसके सपोर्ट में बॉलीवुड की कई हस्तियां उतर आई हैं. हाल ही में बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान ने पोस्ट शेयर कर स्टूडेंट्स का समर्थन किया था. हालांकि, सलमान ने बच्चों से प्रदर्शन को खत्म करने की भी अपील की है.
लेकिन अब सलमान खान के भतीजे ने अहान ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने छात्रों का समर्थन किया है. चलिए जानते हैं कि अरहान ने सोशल मीडिया पर क्या पोस्ट शेयर किया है.
यह भी पढ़ें: छात्रों के समर्थन में उतरीं ट्विंकल खन्ना और वरुण धवन, NEET प्रोटेस्ट को लेकर दिया रिएक्शन
अरहान खान ने पोस्ट में क्या कुछ लिखा है?
अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान ने अपने पोस्ट में सीधे तरीके से छात्रों के प्रोटेस्ट का समर्थन नहीं किया है. लेकिन उन्होंने हाल ही के पोस्ट में छात्रों और शिक्षा पर अपनी बात रखी है. अरहान ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में अरुणाचल प्रदेश के तवांग क्षेत्र की यात्रा का जिक्र किया है. उन्होंने एक तस्वीर शेयर करते हुए जिंदगी, प्यार, शिक्षा और स्टूडेंट पर अपनी बात रखी है.
अरहान खान ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘अरुणाचल प्रदेश के तवांग समुद्र तल से लगभग 12,165 फीट की ऊंचाई पर बसा हुआ खूबसूरत जगह है, जो पहाड़ों के बीच माधुरी झील है. दरअसल आपको यकीन हो जाता है कि सिर्फ प्यार जैसी ताकत ही इसे सुंदर और बेदाग बनाए रखा है. अरहान ने आगे लिखा, जब मैने एक चीज देखी, जिसकी फोटो मैं शेयर करना चाह रहा था, क्योंकि इसने मेरे दिल में देश के लिए प्यार जगाया, जिसके बाद फोटो शेयर करना मुझे ज्यादा सही लग रहा था. अरहान ने आगे लिखा, ‘पिछले कुछ समय से मैंने एक-दूसरे का बोझ बांटने और इंसानियत को चुनने के साथ प्यार दिखाने का शानदार नजारा देखा है. ‘जेनरेशन Z’ इस सही भावना के साथ आगे ले जाएगी. GenZ, मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं और इस समय इसका हिस्सा होने पर गर्व है. मैं यह तस्वीर तुम्हें (GenZ) सौंपता हूं. हम सब स्टूडेंट हैं और जिंदगी के छात्र. चलिए सभी को सही बातें सिखाएं. ‘जय हिंद’
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
5 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
7 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
8 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
8 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
11 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
11 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
22 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines