Arbaaz Khan Marriage: जियोर्जिया एंड्रियानी से ब्रेकअप के बाद अब बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान (Arbaaz Khan) की जिंदगी में फिर से खुशियां लौट आई हैं। बताया जा रहा अब उन्हें एक बार फिर अपनी जिंदगी का प्यार मिल गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरबाज खान को अब बॉलीवुड मेकअप आर्टिस्ट शूरा नाम की लड़की से प्यार हो गया है और वो उनसे जल्द ही शादी करने वाले हैं।
कौन है शूरा खान?
रिपोर्ट्स कहती हैं, शादी में उनके फैमिली वाले और परिवार के कुछ करीबी लोग ही मौजूद होंगे। दोनों की मुलाकात अरबाज (Arbaaz Khan) की अपकमिंग फिल्म ‘पटना शुक्ला’ की शूटिंग के दौरान हुई ,ये फिल्म अगले साल तक रिलीज हो जाएगी। शूरा खान बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) और उनकी बेटी राशा थडानी की मेकअप आर्टिस्ट हैं। हालांकि अरबाज खान की तरफ से अपने नए रिश्ते को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।
ये भी पढ़ें-Disha Patani संग वेकेशन पर निकलीं Mouni Roy
क्यों हुआ था जियोर्जिया से ब्रेकअप?
बात करें उनकी एक्स गर्लफ्रेंड और जियोर्जिया एंड्रियानी के रिश्ते की तो दोनों 2019 में रिलेशनशिप में आ गए थे। 4 साल तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया फिर आपसी सहमति से कुछ समय ब्रेकअप कर लिया। जियोर्जिया ने इसको लेकर एक इंटरव्यू में भी बात की थी उन्होंने कहा था, हमें पहले से ही इस बात को जानते थे कि हम दोनों साथ रहने के लिए नहीं बने हैं।
जियोर्जिया ये भी बताया कि वो और अरबाज आज भी दोस्त हैं और फिर उनके साथ दोबारा कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती हैं। जियोर्जिया के कहे मुताबिक उनका स्वभाव भी अरबाज से काफी अलग था, उन्हें घूमना-फिरना पसंद है और अरबाज को घर पर बैठकर फिल्म देखने का शौक है।
2017 में मलाइका से हुआ था ब्रेकअप
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका से अरबाज का ब्रेकअप 2017 में हुआ था, दोनों ने अपने 19 साल पुराने रिश्ते को खत्म कर दिया था। वहीं अब मलाइका अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं।
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
3 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
4 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
6 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
7 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
9 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
12 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
13 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
14 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
16 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines