Happy Birthday Arbaaz Khan: सलमान खान के भाई अरबाज खान अक्सर ही सुर्खियों में बने रहते हैं। अरबाज खान लंबे वक्त से चर्चा में इसलिए हैं क्योंकि वो एक बार फिर से पिता बनने वाले हैं। अरबाज खान अक्सर अपनी दूसरी वाइफ शूरा खान के साथ स्पॉट किए जाते हैं। जब भी कपल साथ आता है, तो बेहद लाइमलाइट चुराता है। 4 अगस्त को अरबाज खान का बर्थडे है। इस मौके पर हम आपको उनके बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं…
4 अगस्त को अरबाज का बर्थडे
अरबाज खान का पूरा नाम अरबाज सलीम अब्दुल रशीद खान है। 4 अगस्त को अरबाज का जन्म हुआ है। अरबाज के जन्मदिन पर उनके फैंस उन्हें खूब विशेज भेजते हैं। अरबाज खान ने साल 1996 में अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई लीड और स्पोर्टिंग लीड रोल निभाए हैं। अरबाज खान ने अरबाज खान प्रोडक्शंस के साथ बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में फिल्म निर्माण में कदम रखा था।
2017 में अरबाज-मलाइका का तलाक
अरबाज ने हमेशा ही अपने काम से लोगों का दिल जीता है। करियर में सफल होने के बाद अरबाज खान ने साल 1998 में मॉडल और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा से शादी की थी। हालांकि, दोनों की शादी नहीं चल सकी और 28 मार्च 2016 को दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया। इस शादी से अरबाज और मलाइका का एक बेटा है, जिसका नाम अरहान खान है। 2017 में ऑफिशियली दोनों का तलाक हो गया था।
दोबारा पिता बनने वाले हैं अरबाज
इसके कई सालों बाद अरबाज खान की लाइफ में फिर से प्यार ने दस्तक दी। अरबाज ने 24 दिसंबर 2023 को मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से शादी की थी। शादी के दौरान कपल ने खूब लाइमालइट चुराई थी। अब अरबाज खान और शूरा खान अपने पहले बच्चे के पिता बनने वाले हैं। 4 अगस्त को अऱबाज खान 58 साल के हो जाएंगे और 58 साल की उम्र में वो फिर से पिता बनने वाले हैं। अक्सर अरबाज खान की बेगम शूरा को पैप्स अपने कैमरे में रिकॉर्ड करते हैं। शूरा खान भी जमकर पोज देती हैं।
यह भी पढ़ें- Avika Gor या Milind Chandwani… किसने-किसे किया था प्रपोज, कैसे शुरू हुई थी कपल की लव-स्टोरी?
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
6 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
6 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
9 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
10 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
11 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
11 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
12 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
13 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
14 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines