falseAR Rahman ने तलाक की पोस्ट में कर दी चूक? सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रोल
Author: Jyoti Singh
2024-11-20 12:40:51
AR Rahman Trolled: ऑस्कर विनर फेमस म्यूजिशियन और सिंगर एआर रहमान इस वक्त गॉसिप गलियारों में छाए हुए हैं। पत्नी सायरा बानो से अलग होने की घोषणा ने उनके फैंस को चौंका दिया है। जाहिर है कि बीती रात एआर रहमान और सायरा बानो ने संयुक्त बयान जारी करते हुए अपनी 29 साल की शादी को खत्म करने का ऐलान किया था। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट भी शेयर किया। हालांकि अपनी पोस्ट में एआर रहमान कुछ ऐसा लिख बैठे कि लोग उन्हें अब ट्रोल कर रहे हैं। यही नहीं उनकी पोस्ट पर धड़ाधड़ रिएक्शन भी दे रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…
पोस्ट में कर दी बड़ी चूक
एआर रहमान ने बीती रात मंगलवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पत्नी सायरा बानो से अलग होने की घोषणा की। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘हमारी 29 साल की शादी खत्म हो गई है। ऐसी उम्मीद थी कि 30 साल तक साथ निभा लेंगे लेकिन लगता है कि सभी चीजों का एक अनसीन अंत होता है। टूटे हुए दिलों के वजन से भगवान का सिंहासन भी कांप उठता है। फिर भी इस बिखराव में हम अर्थ खोजते हैं। हमारे दोस्तों, हमारे नाजुक वक्त में हमारी प्राइवेसी बनाए रखने के लिए आपका धन्यवाद।’
यह भी पढ़ें: AR Rahman के तलाक पर बेटियों का आया रिएक्शन, क्या बोलीं खतीजा और रहीमा?
पोस्ट में हैशटैग ब्रेकअप
अपनी पोस्ट के आखिर में एआर रहमान ने #arsairabreakup हैशटैग का इस्तेमाल किया। बस फिर क्या… जैसे ही सिंगर का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो अलगाव की खबर सुनकर दंग रह गए। इस बीच कुछ लोगों का ध्यान एआर रहमान की पोस्ट के हैशटैग पर चला गया। यह हैशटैग एआर-सायरा ब्रेकअप देखकर लोगों ने अपना माथा पीटना शुरू कर दिया।
सोशल मीडिया यूजर्स ने किया ट्रोल
तलाक की घोषणा करते हुए ब्रेकअप का हैशटैग यूज करने के लिए सोशल मीडिया यूजर्स ने एआर रहमान को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। इस बीच एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘चैट जीपीटी और हैशटैग?।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ऐसी स्थिति में ये हैशटैग कौन बनाता है? अपने एडमिन को निकालो।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘इसके बाद हैशटैग क्यों? क्या दिमाग फिर गया?’
गौरतलब है कि एआर रहमान और सायरा बानो ने साल 1995 में शादी की थी। दोनों की अरेंज मैरिज थी। करीब 29 साल तक दोनों साथ रहे और अब अपने अलग होने का ऐलान करते हुए उन्होंने लोगों को चौंका दिया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines