AR Rahman Taking Break Music Industry: म्यूजिक इंडस्ट्री के बादशाह और ऑस्कर विनर सिंगर एआर रहमान तलाक के बाद फिर चर्चा में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें आ रही हैं कि सिंगर म्यूजिक इंडस्ट्री से ब्रेक ले रहे हैं। जाहिर है कि एआर रहमान ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए हैं। उनके संगीत ने सिर्फ इंडिया के लोगों का दिल नहीं जीता, बल्कि विदेशी फैंस के दिलों पर भी राज किया है। एआर रहमान के म्यूजिक पूरी दुनिया दीवानी है। ऐसे में इंडस्ट्री से ब्रेक लेने की खबर से फैंस चिंता में आ गए हैं। हालांकि सच क्या है, अब खुद एआर रहमान की बेटी खतीजा रहमान ने बता दिया है।
29 साल बाद लिया तलाक
बता दें कि पिछले महीने ही एआर रहमान ने अपनी 29 साल की शादी को खत्म करने का ऐलान करते हुए फैंस को हैरान कर दिया था। सिंगर ने अपनी पत्नी सायरा बानो से तलाक ले लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के तलाक की वजह रिश्ते में इमोशनल स्ट्रेस बताई गई। बता दें कि एआर रहमान और सायरा बानो की अरेंज मैरिज थी। दोनों के बीच बेइंतहा प्यार रहा है लेकिन बावजूद इसके उन्होंने पाया कि तनाव की वजह से उनके रिश्ते में एक खाई पैदा हुई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खुद सायरा बानो ने जोर देते हुए एक्सेप्ट किया कि यह मुश्किल फैसला रिश्ते में मौजूद दर्द की वजह से लिया गया। एआर रहमान के तलाक से फैंस भी शॉक्ड रह गए। अब तलाक के बाद कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सिंगर म्यूजिक इंडस्ट्री से एक साल का ब्रेक ले रहे हैं। हालांकि इन अटकलों पर तुरंत विराम लगाते हुए परिवार ने इन अफवाहों को निराधार बताया है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: फराह खान के निशाने पर 5 घरवाले, शिल्पा शिरोडकर को भी नहीं बख्शा
ब्रेक लेने पर बेटी ने किया रिएक्ट
एआर रहमान की बड़ी बेटी खतीजा रहमान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘कृपया ऐसी बेकार की अफवाहें फैलाना बंद करें।’ खतीजा ने इन अफवाहों को फैलाने के मकसद पर सवाल उठाया और स्पष्ट किया कि इन खबरों के बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। खतीजा के बयान ने एआर रहमान के अपने काम के प्रति समर्पण की पुष्टि की और म्यूजिक के प्रति उनके समर्पण की याद दिलाई।
इस फिल्म के लिए मिला ऑस्कर
गौरतलब है कि एआर रहमान की रचना ‘आदु जीविथम’ को 2025 के ऑस्कर के लिए दो कैटेगरी में चुना गया है। इसके अलावा उनके 89 गानों में से ‘एमिलिया पेरेज़’ और ‘पुठुमाझा’ को बेस्ट सॉन्ग कैटेगरी में चुना गया है। इससे पहले एआर रहमान को फिल्म ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ के लिए ऑस्कर अवॉर्ड मिल चुका है।
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
1 hr ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
3 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
4 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
5 hrs ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
6 hrs agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
7 hrs agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
7 hrs ago'जेलर 2' ने 6 दिनों में 500 करोड़ किए पार, बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
8 hrs agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
1 day agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बीच फैसू के रिसेप्शन में पहुंची बहन कृष्णा श्रॉफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines