AR Rahman Son Ameen Accident: मशहूर म्यूजिक कंपोजर AR रहमान के बेटे AR अमीन एक एक्सीडेंट हो गया है. अमीन के साथ ये हादसा रात के करीब साढ़े 3 बजे हुआ. गनीमत रही कि अमीन को मामूली चोटें आई और हॉस्पिटल में इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है. हालांकि, खबर मिलने के बाद फैंस टेंशन में आ गए थे, लेकिन घबराने की बात नहीं है.
साढ़े 3 बजे हुआ हादसा
रिपोर्ट्स की मानें तो जानकारी है कि अमीन चेन्नई के गिंडी इलाके में सुबह के करीब साढ़े 3 बजे अपनी पोर्श कार चला रहे थे. इस दौरान उनके एक दोस्त भी साथ थे और उनकी गाड़ी रैपिडो वैगन-R से टकरा गई. इस घटना के बाद अमीन को पास के हॉस्पिटल ले जाया गया और उन्हें मामूली चोटें आई थीं.
इलाज के बाद हुए डिस्चार्ज
मामले में पुलिस का बयान भी सामने आया है. पुलिस का कहना है कि वैगन-R साइड रोड एंट्री लेते हुए मुख्य रोड में घुस गई थी और उसी तरफ से आ रही पोर्श कार से उसकी टक्कर हो गई. इस हादसे में अमीन और उनके दोस्त को मामुली चोटें आई हैं. घटना के बाद उनके कौवेरी हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई और अब वो घर जा चुके हैं.
पुलिस ने मामला किया दर्ज
इतना ही नहीं बल्कि इस हादसे में वैगन-R में बैठे शख्स को भी चोटें आई हैं और उन्हें कालैग्नर सेंटेनरी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था. इस एक्सीडेंट का मामला पुलिस ने दर्ज कर लिया है. गौरतलब है कि इस हादसे में AR रहमान के बेटे अमीन बाल-बाल बाच गए, लेकिन ये कोई पहला मामला नहीं है, जब अमीन पर आई बुरी बला टली हो.
पहले भी हुआ था हादसा
जी हां, इससे पहले साल 2023 में भी अमीन एक बड़ी घटना का शिकार हो गए थे. अमीन ने खुद अपने एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी थी और= उन्होंने बताया था कि वो एक गाने की शूटिंग के दौरान सेट पर मौजूद थे और तभी क्रेन पर लगा भारी झूमर और ट्रस्ट अचानक उनके ऊपर आ गिरा था.
यह भी पढ़ें- Batwara 1947 के लिए मेकर्स ने किसे दी सबसे ज्यादा फीस, किस पर हुआ मोटा खर्चा?
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
2 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection Day 1: ‘दृश्यम 3′ की बंपर ओपनिंग, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा
11 hrs agoवोटर लिस्ट और SIR पर अभिनेत्री शबाना आजमी ने उठाई आवाज, CJP प्रोटेस्ट में हुईं शामिल
12 hrs agoJioHotstar पर देखें पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘भ्रमम’, 2 घंटे 32 मिनट तक नहीं करेगा स्क्रीन छोड़ने का मन
13 hrs agoआयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की बदली रिलीज डेट! जानें थिएटर में कब देगी दस्तक?
14 hrs agoक्या है मीठी नदी घोटाला केस? जिसे लेकर डिनो मोरिया से हुई 8 घंटे पूछताछ, अब हिरासत में लिए गए एक्टर
16 hrs agoनुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
18 hrs agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
19 hrs agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
21 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines