What Is Gray Divorce: संगीतकार एआर रहमान (AR Rahman) और उनकी पत्नी सायरा बानो (Saira Banu) का 29 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया है। जी हां, उनका तलाक हो गया है जिसकी जानकारी कपल ने खुद दी है। अब वो भी कमल हासन और सारिका ठाकुर, अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा, आमिर खान और किरण राव वाली लाइन में आ गए हैं। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इनका भी लंबा रिश्ता कुछ ही पलों में चकनाचूर हो गया था।
सायरा बानो के वकील ने बयाता कि करीब 30 साल बाद उन्होंने ग्रे डिवोर्स ले लिया है। इस शब्द को सुन थोड़ा माथा ठनका कि आखिर क्या होता है ये ग्रे तलाक (Gray Divorce)। आप भी नहीं जानते तो चलिए अब बिना देर किए जान लेते हैं ताकी थोड़ी जर्नल नॉलेज भी बढ़ जाए।
29 साल बाद लिया कपल ने तलाक
ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान और उनकी पत्नी सायरा बानो ने शादी के करीब तीन दशक बाद अलग होने की घोषणा की है। 57 साल के एआर रहमान और 50 साल की सायरा बानो के इस तरह अलग होने से कहीं न कहीं उनके फैंस और करीबियों को झटका तो जरूर लगा होगा। दरअसल कपल ने ग्रे तलाक ले अपने रिश्ते को खत्म किया है। दोनों की शादी साल 1995 में हुई थी और अब उनके तीन बच्चे हैं – खतीजा, रहीमा और अमीन।
यह भी पढ़ें: ‘मेरा दिल, मेरी आत्मा आप ही हो’, Aishwarya Rai ने किसे बताया ‘इटरनल लव’? पोस्ट हुआ वायरल
ग्रे तलाक क्या होता है?
अब ये जान लेते हैं कि एआर रहमान और सायरा ने ग्रे तलाक लिया है लेकिन वो होता क्या है? दरअसल ग्रे तलाक का मतलब 50 साल या उससे ज्यादा उम्र के कपल द्वारा अपने लंबे समय से चले आ रहे विवाह को समाप्त करने की प्रवृत्ति। इन कपल को कभी-कभी ‘सिल्वर स्प्लिटर्स’ कहा जाता है।
बढ़ी रही है ग्रे तलाक की गिनती
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार अब ग्रे तलाक की दर बढ़ रही है। ग्रे तलाक के पुराने रुझानों की जांच करने वाले 2022 के एक अध्ययन में पाया गया कि मध्यम आयु वर्ग और वृद्ध वयस्कों में तलाक की दर 1970 के बाद से बढ़ी है। प्यू रिसर्च सेंटर की एक रिपोर्ट के अनुसार , पिछले दो दशकों में अमेरिका में तलाक के सभी मामलों में से 40% मामले 50 या उससे अधिक उम्र के लोगों के थे। 1990 के बाद से ग्रे तलाक की दर दोगुनी हो गई है, और 65 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए यह दर तीन गुनी हो गई है।
कब से उड़ी ग्रे डिवोर्स की हवा
दरअसल ग्रे डिवोर्स की हवा तब से ज्यादा चली जब अभिषेक बच्चन ने ग्रे डिवोर्स का वाला एक पोस्ट लाइक किया था। इसके बाद से ही इंडस्ट्री में सनसनी मच गई थी। ये तो आपको पता ही है कि लंबे समय से अभिषेक और ऐश्वर्या राय बच्चन के तलाक की अफवाहें फैली हुई हैं। बता दें कि 16 जुलाई को लेखिका हीना खंडेलवाल ने टूटते रिश्ते, तलाक और ग्रे डिवोर्स के बारे में एक पोस्ट शेयर किया था, जिसे पर अभिषेक बच्चन ने भी लाइक का बटन दबाया था। तभी से इस तलाक की हवा तेज हो गई।
यह भी पढ़ें: ‘भूल भुलैया 3′ या कंगुआ’, बॉक्स ऑफिस पर किसका बज, ‘सिंघम’ ने ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को दी मात
संबंधित खबरें
कौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
24 mins agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
56 mins agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
1 hr ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
17 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
19 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
20 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
20 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
21 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines