बॉलीवुड के म्यूजिक माएस्ट्रो एआर रहमान अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। इस बार मुद्दा है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और संगीत का। जहां एक ओर पूरी दुनिया में AI की धूम मची हुई है, वहीं रहमान ने इस तकनीक के इस्तेमाल को लेकर एक सटीक और पर्सनल नजरिया बताया है। उन्होंने दो टूक कहा है कि इंसानी क्रिएटिविटी को मशीन से बदलना एक नासमझी और पागलपन वाली बात है।
‘संगीत सिर्फ टेक्नोलॉजी नहीं एक आत्मा है’
बॉलीवुड बबल के साथ एक इंटरव्यू के दौरान रहमान ने साफ किया कि संगीत कोई प्रोडक्ट नहीं है जिसे मशीनें बना लें। इसमें भावना, अनुभव और जुड़ाव होता है जो सिर्फ इंसान ही ला सकता है। उन्होंने AI को एक अच्छा हेल्पर माना है लेकिन ये भी कहा कि संगीत के निर्माण में पूरी तरह से इंसानों को हटाकर सिर्फ तकनीक पर निर्भर रहना एक बड़ी भूल होगी।
निर्देशकों के पास नहीं होता AI चलाने का वक्त
रहमान ने उदाहरण देते हुए बताया कि एक फिल्म निर्देशक के पास बहुत सारे काम होते हैं। ऐसे में वो खुद AI टूल्स से म्यूजिक तैयार नहीं कर सकता। इसी वजह से एक संगीतकार की भूमिका जरूरी होती है, जो पूरी लगन से धुनों को गढ़ता है और उसे सजीव बनाता है। रहमान ने संगीत को मां की ममता से तुलना करते हुए कहा कि जैसे मां अपने बच्चे को संभालती है, वैसे ही एक संगीतकार अपने म्यूजिक को प्यार से सजाता है।
‘कलाकारों की जगह मशीन नहीं ले सकती’
रहमान ने साफ कहा कि वो कभी भी एक टैलेंटेड सितारवादक जैसे अनुष्का शंकर या असद खान को किसी AI सॉफ्टवेयर से नहीं बदल सकते। उन्होंने इसे ‘बेहद मूर्खतापूर्ण’ करार दिया और कहा कि असली कलाकार की जगह कोई मशीन नहीं ले सकती। उनका मानना है कि मशीन से बना संगीत एक ‘फ्रेंकनस्टाइन’ जैसा होता है- बिना आत्मा और भावना के।
‘AI का सही इस्तेमाल भी हो सकता है’
हालांकि, रहमान AI के पूरी तरह खिलाफ नहीं हैं। उन्होंने माना कि ये तकनीक उन लोगों के लिए वरदान साबित हो सकती है जिनके पास संसाधनों की कमी है। ऐसे लोग छोटी जगहों से भी फिल्म या डॉक्यूमेंट्री बना सकते हैं। उन्होंने बच्चों को AI के जरिए अपनी कहानियों को बताने की सलाह भी दी, जिससे उनकी रचनात्मकता को नई उड़ान मिल सके।
‘AI का प्रयोग सोच-समझकर हो’
इंटरव्यू में एआर रहमान ने ये भी कहा कि AI का इस्तेमाल दो तरह से हो सकता है- एक जो सकारात्मक और रचनात्मक हो और दूसरा जो घटिया और फूहड़ कंटेंट पैदा करे। उन्होंने इस पर चिंता जताते हुए कहा कि हमें ये समझना होगा कि AI का उपयोग कैसे और क्यों किया जा रहा है।
कुल मिलाकर रहमान का साफ तौर पर कहना है कि तकनीक का इस्तेमाल करें लेकिन इंसानी टैलेंट और क्रिएटिविटी की कद्र करना न भूलें। संगीत एक आत्मा है, और उसे सिर्फ एक दिल रखने वाला इंसान ही महसूस कर सकता है।
यह भी पढ़ें: इन 5 सेलिब्रिटी मॉम्स पर दुनिया ने उछाली कीचड़, बच्चों संग रिश्ता बना वजह
संबंधित खबरें
अमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
4 hrs agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
7 hrs agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
8 hrs ago23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
9 hrs agoBigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
11 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
13 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
13 hrs agoEntertainment News Live: नुसरत भरूचा को बाली से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद होगी सर्जरी
14 hrs agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
15 hrs agoनुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines