AR Rahman Hindi controversy: म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल है। क्लिप किसी अवॉर्ड शो का है, जिसमें एआर रहमान की पत्नी सायरा बानो भी दिख रही हैं। दरअसल, पूरे मामले को साउथ बनाम हिंदी भाषा विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। वीडियो में एआर रहमान अपनी पत्नी से अवॉर्ड शो में हिंदी के बजाए तमिल में बात करने की सलाह देते दिख रहे हैं।
अब इस पूरे मामले को समझते हैं। वायरल वीडियो चेन्नई में आयोजित एक अवॉर्ड समारोह का बताया जा रहा है। वीडियो में एआर रहमान अपनी पत्नी सायरा बानो के साथ मंच पर अवॉर्ड स्वीकार करते दिख रहे हैं। पुरस्कार स्वीकार करते हुए रहमान ने कहा, “मैं अपना कोई भी इंटरव्यू दोबारा देखना पसंद नहीं करता, लेकिन मेरी पत्नी बार-बार उसे प्ले करके घर पर देखती रहती है, क्योंकि उन्हें मेरी आवाज से प्यार है।”
स्टेज पर एआर रहमान और उनकी पत्नी सायरा बानो के अलावा कुछ लोग और होते हैं जिसमें शो के होस्ट भी शामिल हैं। शो के होस्ट की ओर से सायरा को कुछ बोलने के लिए कहा जाता है। इससे पहले कि सायरा ऑडियंस को संबोधित कर पातीं, एआर रहमान उन्हें बीच में टोक देते हैं। वे कहते हैं कि आप हिंदी में नहीं बल्कि तमिल में बात करें।
एआर रहमान के टोकने के बाद सायरा अंग्रेजी में ऑडियंस को संबोधित करते हुए कहती हैं कि सभी को शुभ संध्या। क्षमा करें, मैं तमिल में धाराप्रवाह नहीं बोल सकती। इसलिए, कृपया मुझे क्षमा करें। मैं बहुत ज्यादा खुश और उत्साहित हूं क्योंकि उनकी (एआर रहमान) आवाज मुझे काफी पसंद है। मैं बस इतना ही कह सकती हूं। बता दें कि रहमान और सायरा बानो ने 1995 में शादी की थी। वे तीन बच्चों खतीजा, रहीमा और अमीन के माता-पिता हैं।
पहले भी हिंदी विवाद से जुड़ चुका है एआर रहमान का नाता
बता दें हिंदी विवाद से एआर रहमान का नाता पहले भी जुड़ चुका है। 2021 में एआर रहमान पर एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान प्रजेंटर के हिंदी बोलने पर उसका मजाक उड़ाने का आरोप लग चुका है। उस दौरान समारोह में कुछ एंकर्स तमिल भाषा में सवाल पूछ रहे थे। इसी दौरान एक एंकर हिंदी में कुछ बोलते हैं।
हिंदी सुनते ही रहमान चौंक जाते हैं और स्टेज से उतरकर चले जाते हैं। हालांकि इस दौरान उन्होंने ये साफ कर दिया था कि ये सिर्फ मजाक है, लेकिन लोगों को एआर रहमान का ये मजाक पसंद नहीं आया और उन्होंने इसे हिंदी का अपमान बताया था।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
1 hr agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
4 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
5 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
6 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
7 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
8 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
8 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
8 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines