मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान (AR Rahman) को लेकर अभी-अभी एक शॉकिंग खबर सामने आई है। म्यूजिशियन को अचानक सीने में दर्द उठा और तबीयत बिगड़ते ही एआर रहमान को तुरंत चेन्नई के अपोलो अस्पताल में एडमिट कराया गया है। बताया जा रहा है कि सिंगर डॉक्टरों की टीम की निगरानी में हैं। वहीं, अब उन्हें लेकर 2 बड़े अपडेट सामने आए हैं। तमिलनाडु के चीफ मिनिस्टर MK Stalin ने अब एआर रहमान का हेल्थ अपडेट दिया है।
CM ने दिया एआर रहमान का हेल्थ अपडेट
CM ने अपने X हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, ‘जैसे ही मैंने खबर सुनी कि इसाईपुयाल एआर रहमान को खराब तबीयत की वजह अस्पताल में भर्ती कराया गया है, मैंने डॉक्टरों से बात की और उनकी हेल्थ के बारे में जानकारी ली! उन्होंने कहा कि वो ठीक हैं और जल्द ही घर वापस आ जाएंगे! खुश।’ अब इस ट्वीट से फैंस खुश हो गए हैं कि एआर रहमान बेहतर हैं।
AR Rahman Health Update
बेटे ने रिवील की एआर रहमान के एडमिट होने की असली वजह
वहीं, अब उनसे जुड़ी एक और जरूरी जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि उनके अस्पताल में भर्ती होने का कारण सीने में दर्द नहीं है। अब खुद सिंगर के बेटे AR Ameen ने सोशल मीडिया पर सच बताया है और सभी झूठे दावों को खारिज कर दिया है। एआर अमीन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक नोट शेयर करते हुए लिखा, ‘हमारे सभी डिअर फैंस, फैमिली और शुभचिंतकों को, मैं आपके प्यार, प्रार्थनाओं और सपोर्ट के लिए ईमानदारी से धन्यवाद देता हूं। मेरे पिता को डिहाइड्रेशन के कारण थोड़ी कमजोरी महसूस हुई, इसलिए हमने कुछ रूटीन टेस्ट किए, लेकिन मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि वो अब ठीक हैं।’
यह भी पढ़ें: प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता का क्यों हुआ ब्रेकअप, क्या शादी से है कोई कनेक्शन?
AR Rahman
एआर अमीन अस्पताल से हुए डिस्चार्ज
इतना ही नहीं एआर अमीन ने अपने पिता की रिपोर्ट भी सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है। इसमें साफ-साफ लिखा है कि एआर रहमान आज सुबह डिहाइड्रेशन के सिम्पटम्स के बाद रूटीन चेकअप के लिए अपोलो अस्पताल आए थे और अब वो डिस्चार्ज भी हो चुके हैं। यानी सिंगर को अब छुट्टी मिल चुकी है और उनके अस्पताल में भर्ती होने की जो वजह सामने आई थी, वो फर्जी थी।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
54 mins agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 hr agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
3 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
4 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
6 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
7 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
8 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines