बॉलीवुड के मशहूर एक्टर विक्की कौशल की फिल्म छावा साल 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी. विक्की की इस फिल्म में छत्रपति संभाजी महाराज और मुगल बादशाह औरंगजेब के बीच हुई लड़ाई को दिखाया गया है. जब यह फिल्म रिलीज हुई थी, तो इसे लेकर जमकर विवाद भी हुआ था. हालांकि, फिल्म की आलोचना के बाद भी यह फिल्म लोगों को खूब पसंद आई थी और उसने शानदार कमाई भी की थी. लेकिन विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ को लेकर म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान एक विवादित बयान दिया है, जो अब काफी वायरल हो रहा है.
‘छावा’ बांटने वाली फिल्म?
आपको बता दें कि फिल्म ‘छावा’ में एआर रहमान ने म्यूजिक दिया था, जो लोगों को काफी पसंद आया था. हालांकि अब रहमान ने ‘छावा’ को एक बांटने वाली फिल्म कह दिया है, जो सबको हैरान कर रहा है. दरअसल रहमान ने कहा की फिल्म का थीम काफी विवादित है लेकिन फिल्म में बहादुरी को काफी दिखाया गया है. जैसे रहमान का यह बयान सामने आया तब से वो सुर्खियों में बने हुए हैं.
यह भी पढ़ें: 10 साल पहले रिलीज हुई वो फिल्म, जो आज भी OTT पर मौजूद, दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर लूटे थे 2059 करोड़
एआर रहमान ने दिया विवादित बयान
बीबीसी एशियन नेटवर्क से बात करते हुए एआर रहमान ने कहा, “मुझे लगता है कि यह एक बांटने वाली फिल्म है. इस फिल्म ने बंटवारे का फायदा उठाया है.” इतना ही नहीं एआर रहमान ने फिल्म में अपनी भागीदारी के बारे में भी सवाल उठाया था. उन्होंने कहा, “जब मैंने फिल्म के डायरेक्टर से सवाल किया कि आपको इस फिल्म में मेरी जरूरत क्यों है, तो उन्होंने कहा, ‘हमें इस फिल्म के लिए सिर्फ तुम्हारी जरूरत है,’ ” उन्होंने आगे कहा यह एक मस्ती वाली फिल्म है. लेकिन लोग सच में बहुत समझदार है. आपको ऐसा लगता है कि फिल्म देखकर लोग प्रभावित होंगे?” रहमान ने आगे कहा, ” लोग समझते हैं कि सच और मैनिपुलेट करने में क्या फर्क है. इस फिल्म का मकसद सिर्फ बहादुरी दिखाना है.” एआर रहमान ने आगे कहा कि मुझ ‘छावा’ में काम करने का सम्मान है कि मैंने इस फिल्म का म्यूजिक दिया है, जो हर मराठा की भावना और आत्मा से जुड़ी हुई है.”
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
4 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
6 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
8 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
8 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
10 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
10 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
21 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines