हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिलीप कुमार से 'अल्लाह रक्खा' कैसे बने AR Rahman? 30 साल बाद पत्नी ने लिया तलाक

Musician AR Rahman Divorce News: एआर रहमान के तलाक की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया है। इसी बीच आपको उनके धर्म बदलने की कहानी के बारे में बताते हैं।

विज्ञापन
AR Rahman

Musician AR Rahman Divorce News: ऑस्कर विनिंग संगीतकार और सिंगर एआर रहमान के तलाक की खबर ने उनके फैंस को गहरा झटका दे दिया है। उनकी पत्नी ने शादी के 30 साल बाद पति से अलग होने का फैसला किया है। उनके वकीस ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए दोनों के अलग होने का कारण भी बताया है। इसी बीच आपको बताते हैं आखिर ए आर रहमान ने क्यों अपना धर्म बदल लिया था।

दिलीप कुमार से ‘अल्लाह रक्खा’ कैसे बने रहमान?

ए आर रहमान का आज पूरी दुनिया में संगीत की दुनिया के शीर्ष संगीतकारों में लिया जाता है, उनका जन्म 6 जनवरी 1966 को चेन्नई में हुआ था। बहुत कम लोग जानते हैं कि एआर रहमान का असली नाम दिलीप कुमार था, लेकिन एक सूफी संत के कहने पर उन्होंने इस्लाम धर्म अपनाया और अपना नाम बदलकर अल्लाह रक्खा रहमान रख लिया। उनका ये सफर न सिर्फ व्यक्तिगत था, बल्कि एक नई पहचान के साथ उन्होंने संगीत की दुनिया में अपना कदम रखा, जो आज दुनिया के बेहतरीन म्यूजिशियन में शुमार हैं।

विज्ञापन

आर्थिक तंगी में गुजरा बचपन

रहमान के पिता आर के शेखर मलयाली फिल्मों में संगीतकार थे। हालांकि रहमान का बचपन संघर्षों से भरा था। महज नौ साल की उम्र में अपने पिता को खोने के बाद उनके परिवार को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा। स्थिति इतनी खराब हो गई थी कि घर के म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स तक बेचने पड़े थे। लेकिन इन मुश्किलों ने रहमान को तोड़ने के बजाय और भी मजबूत किया।

जब रहमान 11 साल के थे, तब उन्होंने अपने बचपन के दोस्त शिवमणि के साथ ‘रहमान बैंड रुट्स’ में सिंथेसाइजर बजाना शुरू किया। साथ ही उन्होंने चेन्नई के फेमस बैंड ‘नेमेसिस एवेन्यू’ की भी स्थापना की। उनके संगीत की छवि तब और भी निखरी जब उन्हें लंदन के ट्रिनिटी कॉलेज से स्कॉलरशिप मिली। वहां उन्होंने पश्चिमी शास्त्रीय संगीत की शिक्षा प्राप्त की, जो उनके संगीत की विविधता और गहराई का कारण बनी।

विज्ञापन

कब मिला रहमान को पहला ब्रेक?

संगीत में अपनी शुरुआत के बाद रहमान को अपना पहला ब्रेक साल 1992 में फिल्म निर्देशक मणि रत्नम की फिल्म ‘रोजा’ से मिला। इस फिल्म के संगीत ने रहमान को रातोंरात स्टार बना दिया। अपनी पहली ही फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके बाद रहमान ने अपनी शानदार संगीत शैली से बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक एक अमिट छाप छोड़ी।

यह भी पढ़ें: रिलीज से पहले ही Pushpa 2 ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, Allu Arjun की फिल्म बनेगी साल की सबसे बड़ी ओपनर?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola