NCW बना Apoorva Mukhija की ढाल, पहले भेजा था समन; अब मौत की धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने अपूर्वा मखीजा को सपोर्ट करते हुए उन्हें मिली धमकियों पर एक्शन लेने की मांग की है। बता दें कि आयोग ने पहले अपूर्वा को ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ विवाद मामले में समन भेजा था।

Apoorva Mukhija, NCW

Apoorva Mukhija, NCW

अपूर्वा मखीजा अभी भी चर्चा में बनी हुई हैं। ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ विवाद के बाद से ही अपूर्वा मखीजा के बारे में कुछ ना कुछ सुनने को मिलता ही रहता है। हाल ही में अपूर्वा ने सोशल मीडिया पर कमबैक किया है। अपूर्वा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि इस विवाद के बाद उनके साथ क्या कुछ हुआ? साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें जान से मारने, रेप और एसिड अटैक की धमकियां मिली हैं। अब एनसीडब्लू, अपूर्वा के सपोर्ट में आया है।

विज्ञापन

राष्ट्रीय महिला आयोग ने की निंदा

अपूर्वा का वीडियो सामने आने के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने इस तरह के अपमानजनक मैसेज और धमकियों की निंदा करते हुए मामले पर संज्ञान लिया। महिला आयोग ने बीते दिन कानून प्रवर्तन एजेंसियों से आग्रह किया कि इस मामले के अपराधियों की पहचान करें और उन पर मुकदमा चलाएं। इतना ही नहीं बल्कि आयोग ने इस तरह के बिहेवियर को बेहद गलत बताते हुए कहा कि किसी भी महिला को सार्वजनिक या डिजिटल दुनिया में असुरक्षित महसूस नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन

आयोग ने मांगी रिपोर्ट

महिला आयोग ने कहा कि इस तरह की रेप और मौत की धमकियां देना बेहद गलत और खतरनाक है और इससे सख्ती से निपटा जाना चाहिए। एनसीडब्ल्यू ने महाराष्ट्र के डीजीपी संजय कुमार वर्मा को लेटर लिखकर तत्काल और गहन जांच करने को कहा है और तीन दिनों के भीतर कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। साथ ही आयोग ने ये भी कहा कि अपूर्वा को जरूरी मदद और सुरक्षा दी जाए।

विज्ञापन

अपूर्वा और रणवीर को किया था तलब

गौरतलब है कि ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ विवाद मामले में महिला आयोग ने अपूर्वा और रणवीर को तलब किया था। इस दौरान दोनों ने अपनी गलती मानते हुए माफी भी मांगी थी। महिला आयोग ने शो में अभद्र टिप्पणी को बेहद शर्मनाक बताया था और कहा था कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस तरह की बातें नहीं होनी चाहिए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ