Apoorva Mukhija का पोस्ट क्या बेस्ट फ्रेंड Rida की तरफ कर रहा इशारा? दोस्ती में दरार की रूमर्स के बीच की स्पेशल अपील

अपूर्वा मखीजा और रिदा को लेकर लोगों ने अलग-अलग धारणाएं बनानी शुरू कर दी हैं। इस बीच अब अपूर्वा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसे रिदा से जोड़ा जा रहा है।

Apoorva Mukhija Rida Tharana

Apoorva Mukhija Rida Tharana File Photo

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा ने जब से सोशल मीडिया पर वापसी की है एक बार फिर लोग उनके सपोर्ट में आ गए हैं। लम्बे ब्रेक के बाद अपूर्वा मखीजा वापस लौट आई हैं और खुलकर हर चीज पर बात कर रही हैं। ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने से पहले क्या हुआ? शो पर क्या हुआ और उसके बाद उनकी जिंदगी कितनी बदल गई? इस पर एक वीडियो शेयर कर अपूर्वा कई खुलासे कर चुकी हैं।

अपूर्वा मखीजा और रिदा की लड़ाई की क्यों फैल रही अफवाह?

हालांकि, अपूर्वा मखीजा की जब से वापसी हुई है, उनकी बेस्ट फ्रेंड रिदा थराना को सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि अपने कमबैक वीडियो में अपूर्वा ने एक-एक दोस्त को शक्रिया कहा, लेकिन कहीं भी रिदा का जिक्र तक नहीं किया। इसके बाद उन्होंने खुलासा भी किया कि उन्हें एक टैरो कार्ड रीडर ने बताया कि उनकी एक दोस्त ने उन पर काला जादू किया है। इसका कनेक्शन लोगों ने खुद-ब-खुद रिदा थराना से जोड़ दिया और उन्हें जमकर हेट्रिड मिल रहा है।

Apoorva Mukhija

Apoorva Mukhija

लेटेस्ट पोस्ट में अपूर्वा मखीजा ने फैंस से क्या की अपील?

ऐसे में अब अपूर्वा मखीजा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्पेशल नोट शेयर किया है। इस नोट में अपूर्वा मखीजा ने लिखा, ‘मेरे वीडियो के बाद बहुत सारी धारणाएं और बहुत सारी नफरत फैल गई है और मैं सराहना करती हूं कि आप लोगों ने मेरा साथ दिया। ये आखिरी चीज है, जो मैं चाहती थी। मैं अपनी स्टोरी और अपनी फीलिंग्स शेयर करना चाहती थी- इससे ज्यादा कुछ नहीं। तो प्लीज किसी नतीजे पर न पहुंचें या नेगेटिविटी न फैलाएं।’

रिदा थराना का वीडियो हो रहा वायरल

अब अपने इस पोस्ट में अपूर्वा मखीजा ने कहीं भी रिदा थराना का नाम तो नहीं लिया, लेकिन इसे देखकर ऐसा ही लग रहा है कि वो यहां रिदा की ही बात कर रही हैं। वहीं, दूसरी तरफ कुछ दिनों से रिदा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। रिदा ने वीडियो में कहा था कि आप लोगों को बेहतर करने में मदद कर सकते हैं। उनके लिए अच्छा सोच सकते हैं, एडवाइस दे सकते हैं, अपने एक्सपीरियंस शेयर कर सकते हैं, लेकिन उन्हें फिक्स नहीं कर सकते। आप सबकी प्रॉब्लम के लिए जिम्मेदार नहीं होते।’ इस वीडियो को भी लोगों ने अपूर्वा मखीजा से ही जोड़ा था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ