इंडियाज गॉट लैटेंट को लेकर हुआ विवाद अभी भी चर्चा में बना हुआ है। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक… इस विवाद को लेकर कुछ ना कुछ सुनने में आ ही जाता है। इस बीच अब अपूर्वा मखीजा ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया है। आइए जानते हैं कि आखिर अपूर्वा ने इस विवाद पर क्या कहा है?
सूफी मोतीवाला ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, हुआ कुछ ऐसा कि सूफी मोतीवाला ने एक पोस्ट शेयर किया और अपूर्वा मखीजा ने अपना रिएक्शन इस पोस्ट के कमेंट पर दिया। सूफी मोतीवाला की बात करें तो वो एक ऐसे इंफ्लूएंसर हैं, जो अक्सर लोगों और सितारों की आलोचना करते हैं, लेकिन कमाल की बात ये है कि सूफी ने अपूर्वा को लेकर ऐसा कुछ नहीं किया।
अपूर्वा ने किया कमेंट
हाल ही में सूफी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपूर्वा की डेब्यू फिल्म ‘नादानियां’ का रिव्यू शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने अपूर्वा के फैशन और एक्टिंग की तारीफ की। सूफी के पोस्ट पर कमेंट करते हुए अपूर्वा ने लिखा कि इतनी नफरत मिली कि अब सूफी मोतीवाला भी मेरे बारे में नफरत भरी बातें नहीं कहता।
Apoorva Mukhija
यूजर्स ने भी किया रिएक्ट
बस फिर क्या था, जैसे ही अपूर्वा का कमेंट सामने आया, तो इंटरनेट पर हलचल बढ़ गई और लोगों ने भी इस पर अपना-अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया। जी हां, सोशल मीडिया यूजर्स इस पर रिएक्ट करने लगे। इसके साथ ही अगर अपूर्वा की बात करें तो ‘इंडियाज गॉट लैंटेट’ में हुए विवाद के बाद से ही वो सोशल मीडिया से गायब हैं।
सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं अपूर्वा
जी हां, इस विवाद के बाद अपूर्वा इंटरनेट पर एक्टिव नजर नहीं आई और इसी दौरान उनकी ओटीटी डेब्यू फिल्म ‘नादानियां’ भी रिलीज हुई, जिसको लेकर अपूर्वा ने कोई पोस्ट शेयर नहीं किया और ना ही इस फिल्म का प्रमोशन किया। हालांकि, अब इतने दिनों बाद उनका रिएक्शन सामने आया, तो लोग उन्हें सपोर्ट करते नजर आए।
यह भी पढ़ें- हिना खान के नाखूनों पर कीमोथेरेपी का असर, नाजुक, सूखे होकर बेड पर गिर रहे एक्ट्रेस के नेल
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
2 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
5 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
5 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
10 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
11 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
11 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
12 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
13 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
22 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines