Apoorva Mukhija Get Death Threat: सोशल मीडिया पर ‘द रिबेल किड’ के नाम से मशहूर कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा मखीजा इस वक्त सुर्खियों में बनी हुई हैं। समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में हुई कंट्रोवर्सी के बाद से अपूर्वा को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। यहां तक कि उन्हें यौन उत्पीड़न और मौत की धमकी भी दी जा रही हैं। अपूर्वा को लगातार मिल रही धमकियों पर उनकी बेस्ट फ्रेंड और साथी कंटेंट क्रिएटर रिदा थराना ने रिएक्शन देते हुए ट्रोलर्स की क्लास लगाई है।
यौन उत्पीड़न की मिल रही धमकी
जाहिर है कि समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया को अश्लील और विवादित टिप्पणी करने के बाद से सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। उनके अलावा इस शो में अपूर्वा मखीजा भी शामिल हुई थीं। उन्हें सोशल मीडिया पर यौन उत्पीड़न और मौत की धमकी की सामना करना पड़ा रहा है। इस बीच अपूर्वा की दोस्त रिदा थराना ने ट्रोलर्स की क्लास लगाते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है।
यह भी पढ़ें: लोगों को गालियों में स्वाद आने लगा..’ Ranveer Allahbadia की कंट्रोवर्सी पर क्या बोले Rajat Dalal?
दोस्त ने लगाई ट्रोलर्स की क्लास
रिदा थराना ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘मुझे कभी संदेह नहीं हुआ कि कुछ लोग महिलाओं से सिर्फ इसलिए नफरत करते हैं क्योंकि वह महिला है, सिर्फ इसलिए क्योंकि वह सांस लेती हैं और अस्तित्व में रहती हैं। खुद से प्यार करती हैं और आगे बढ़ने की हिम्मत रखती हैं। एक महिला के साथ ऐसी दिक्कत हो सकती है, लेकिन बात ये है कि वह एक महिला है, हमेशा इसे बदतर बना देता है।’
उन्होंने आगे लिखा, ‘जब आपको लगातार धमकियां दी जाती हैं, अपनी लाइफ के लिए डर लगने लगता है। अगर आप ऐसे देश में रहती हैं, जिसे आपकी सुरक्षा करनी चाहिए, तो आप कैसे सुरक्षित महसूस कर सकती हैं? ये बहुत गलत बात है, जो उसके साथ घृणा और क्रूरता की जा रही है। मैं बस यही उम्मीद करती हूं कि आप लोगों में किसी को ये एक्सपीरियंस नहीं करना पड़े, जिससे पह गुजर रही है।’
आइफा की लिस्ट से किया बाहर
गौरतलब है कि अपूर्वा मखीजा अगले महीने जयपुर में होने वाले अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आइफा) पुरस्कार समारोह में शामिल होने वाली थीं लेकिन अब उन्हें इस लिस्ट से हटा दिया गया है। इसके अलावा उन्हें करणी सेना की तरफ से कथित तौर पर अपूर्वा के साथ होने वाली शूटिंग को बाधित करने की धमकी भी दी जा रही है।
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
10 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
11 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
13 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
15 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
15 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
16 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
17 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
18 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
19 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines