The Traitors: करण जौहर के शो ‘द ट्रेटर्स’ के 9 एपिसोड स्ट्रीम हो चुके हैं। इस शो में ट्रेटर्स ने एक-एक कर कई इनोसेंट प्लेयर्स का मर्डर किया है। वहीं, अब इस शो की सबसे इनोसेंट प्लेयर यानी जन्नत जुबैर भी ट्रेटर्स के धोखे का शिकार हो गई हैं। आठवें एपिसोड के अंत में पुरव झा और हर्ष गुजराल ने मिलकर जन्नत जुबैर का मर्डर प्लान किया और नौवें एपिसोड में देखने को मिला कि सभी लोग ब्रेकफास्ट टेबल पर जन्नत जुबैर का इंतजार ही करते रह गए। बाद में सभी को पता चला कि जन्नत का मर्डर हो गया है।
जन्नत जुबैर ने धोखे पर दिया रिएक्शन
दरअसल, जन्नत बार-बार हर्ष गुजराल का नाम ले रही थीं कि वो ट्रेटर हैं। ऐसे में पुरव झा और हर्ष गुजराल ने मिलकर जन्नत को रास्ते से हटा दिया। अब शो में हुए मर्डर पर जन्नत जुबैर का रिएक्शन सामने आया है। दोस्तों से धोखा खाकर जन्नत को कैसा लग रहा है? वो उन्होंने अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में रिवील किया है। जन्नत ने कुछ देर पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। इस फोटो में उनके साथ कई सारे कंटेस्टेंट्स नजर आ रहे हैं।
‘द ट्रेटर्स’ को लेकर क्या बोलीं जन्नत जुबैर?
इसे शेयर करते हुए जन्नत जुबैर ने शो को लेकर अपना एक्सपीरियंस फैंस के साथ शेयर किया है। जन्नत ने कैप्शन में लिखा, ‘क्या सफर रहा है। हर मोमेंट, हर कनेक्शन और जो कुछ भी मैंने सीखा, उसके लिए ग्रेटफुल हूं। कभी-कभी लॉयल्टी की वजह से आपको गेम हारना पड़ता है, लेकिन मैं इसे किसी और तरह से नहीं खेल सकती थी। ‘द ट्रेटर्स’, तुम कभी ना भुला पाने वाले रहे हो।’ आपको बता दें, जन्नत जुबैर के अलावा अपूर्वा मखीजा ने भी शो को लेकर अपनी राय दी है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक स्पेशल नोट लिखा है।
यह भी पढ़ें: क्या Diljit Dosanjh की वजह से Border 2 पर मंडराया खतरा? FWICE ने Amit Shah और Rajnath Singh से की नई मांग
अपूर्वा मखीजा ने शो को लेकर बताया अपना एक्सपीरियंस
अपूर्वा मखीजा ने लिखा, ‘पिछले कुछ हफ्ते रोलरकोस्टर की तरह रहे हैं। मैं ग्रेटफुल हूं ये कहना बेहद कम होगा। ट्रेटर्स की शूटिंग मेरे लिए बेहद ट्रॉमेटिक थी, लेकिन मैं हमेशा सूफी मोतीवाला, जन्नत जुबैर और पुरव झा के साथ बिताए मोमेंट्स को संजो कर रखूंगी। आप सभी के प्यार, हेट, फीडबैक और एडिट्स के लिए शुक्रिया। मैं फिनाले का इंतजार नहीं कर सकती।’ अब अपूर्वा मखीजा के इस पोस्ट पर जन्नत का रिएक्शन भी सामने आ गया है। जन्नत में अपूर्वा की स्टोरी को री-शेयर करते हुए लिखा, ‘रुक जाओ, अब तुम मुझे भी इमोशनल कर दोगी… लेकिन हां, मैं भी हमेशा हमें संजो कर रखूंगी।’
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
11 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
12 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
13 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
14 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
14 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
15 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
16 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
16 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
18 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines