अपूर्वा मखीजा यानी द रिबेल किड अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक अपूर्वा की बातें होती रहती हैं। बीते दिनों अपूर्वा मुखीजा, करण जौहर के शो ‘द ट्रेटर्स’ में नजर आई। इस शो में अपूर्वा ने खूब लाइमलाइट चुराई। हालांकि, अब अपूर्वा ने एक चौंकाने वाला खुलासा कर दिया है। आइए जानते हैं कि आखिर अपूर्वा ने ऐसा क्या रिवील किया है?
अपूर्वा मखीजा का चौंकाने वाला खुलासा क्या?
अपूर्वा मखीजा ने जूम से बात करते हुए सच बताया और कहा कि कंटेंट क्रिएटर बनने से कई साल पहले से ही उन्हें सोशल मीडिया पर किस तरह से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। अपूर्वा ने बताया कि इसने मुझे बहुत परेशान किया है। 18 साल की उम्र से ही रेप और मौत की धमकियां मिल रही हैं। मुझे नहीं लगता कि मैंने अपनी मेंटल हेल्थ के लिए कुछ किया।
क्या बोलीं रिबेल किड?
अपूर्वा ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि जब भी आपके साथ कुछ बुरा होता है, तो आप अपनी मेंटल हेल्थ के लिए कुछ भी कर सकते हैं। आपको इससे बाहर आना होगा और फिर खुद ही ठीक भी होना होगा। अगर कोई आपको लगातार चाकू मार रहा है, तो आप अपने घावों को ठीक नहीं कर सकते ना, इसलिए आपको इससे बाहर आना पड़ता है और काम करना होता है।
आप क्या महसूस कर रहे हैं- अपूर्वा
अपूर्वा ने आगे कहा कि मैंने जो वीडियो शेयर किया था, आप जानते हैं कि उस पर मुझे बहुत सारी बातें सुनने को मिली। मुझे कहा गया कि मैं सिर्फ सहानुभूति लेने के लिए कर रही हूं। इस तरह की कहानी लोगों ने बनाई। आपको लोगों को बताना होगा कि आप क्या महसूस कर रहे हैं। मैंने सोचा कि 10 साल बाद जब मैं पीछे मुड़कर देखूंगी कि मैंने क्या किया, तो मुझे उस पर गर्व होना चाहिए।
ये किसी चीज की नई शुरुआत है
अपूर्वा ने कहा कि मैं ये नहीं कह रही हूं कि माफ करना दोस्तों, मैं वापस आ गई हूं और मैं ये नहीं करना चाहती थी। मुझे लगता है कि पांच सालों में मैं इंटरनेट पर रही हूं और मैं लगातार सिर्फ मान्यता के लिए काम कर रही हूं। ऐसा लगता है कि ये किसी चीज की नई शुरुआत है, जहां मुझे लगा कि मुझे परवाह नहीं है।
यह भी पढ़ें- Ranveer Singh की Dhurandhar से डेब्यू कर रहा ये रैपर, कौन हैं Hanumankind?
संबंधित खबरें
अभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
23 mins ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
1 hr agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
2 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
3 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
4 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
5 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का वायरल वीडियो, देखिए
5 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
5 hrs agoरात में नाना पाटेकर के साथ क्या-क्या हुआ? कैसे थे उनके आखिरी पल
5 hrs agoनाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड सितारों का टूटा दिल, पोस्ट किया शेयर
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines