सलमान खान का शो बिग बॉस हमेशा फैंस की पहली पसंद रहा है। इस बार शो का 19वां सीजन आने वाला है और शो को लेकर जबरदस्त बन बना हुआ है। इतना ही नहीं बल्कि शो को लेकर हर रोज कोई ना कोई अपडेट भी आता रहता है। अब फिर से बिग बॉस 19 को लेकर एक अपडेट आया है। आइए जानते हैं कि क्या है ये लेटेस्ट अपडेट?
कंफर्म कंटेस्टेंट की चर्चा
दरअसल, बिग बॉस से जुड़े पॉपुलर इंस्टाग्राम पेज biggboss.tazakhabar ने अपने अकाउंट पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में जानकारी दी गई है कि अपूर्वा मुखीजा (रिबेल किड), बिग बॉस 19 के लिए लगभग कंफर्म कंटेस्टेंट हो गई हैं। हाल ही में अपूर्वा से एक इंटरव्यू में बिग बॉस के बारे में पूछा गया। इसके जवाब में अपूर्वा ने कहा कि कभी ना नहीं कहना और अगर मुझे अच्छे पैसे मिलेंगे तो क्यों नहीं?
बिग बॉस 19 का हिस्सा बनेंगी या नहीं?
गौरतलब है कि अपूर्वा को लेकर पहले से ही रूमर्स हैं कि वो इस बार बिग बॉस का हिस्सा बन सकती हैं। हालांकि, अभी कुछ भी ऑफिशियल सामने नहीं आया है। अब देखने वाली बात होगी कि क्या अपूर्वा, सलमान खान के शो बिग बॉस 19 का हिस्सा बनेंगी या नहीं? अब इसका पता तो वक्त के साथ ही लगेगा। इसके अलावा biggboss.tazakhabar का पोस्ट सामने आने के बाद यूजर्स ने भी इस पर रिएक्श दिया है।
यूजर्स ने किया रिएक्ट
एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि मैं एक विनर को देख रहा हूं। दूसरे यूजर ने लिखा कि अपूर्वा तो आग लगा देगी। तीसरे यूजर ने कहा कि अब आएगा ना मजा। एक और यूजर ने कहा कि शानदार चॉइस है, मजा आ गया। इस तरह कमेंट्स के जरिए यूजर्स भी अपूर्वा के शो में आने के लिए खुश नजर आ रहे हैं।
शो के प्रीमियर की भी चर्चा
वहीं, अगर बिग बॉस 19 के शुरू होने की बात करें तो चर्चा है कि शो अगस्त की शुरुआत में शुरू हो सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि बिग बॉस 19 का प्रीमियर 3 अगस्त को होगा। हालांकि, अभी कुछ भी ऑफिशियली सामने नहीं आया है। देखने वाली बात होगी कि मेकर्स कब शो के बारे में ऑफिशियल जानकारी शेयर करेंगे।
यह भी पढ़ें- Anshula Kapoor ने मंगेतर संग शेयर की कोजी फोटोज, इंटरनेट पर आते ही हुईं वायरल
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
10 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
10 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
12 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
13 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
14 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
15 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
15 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
15 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
16 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines