हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'उसे आना पड़ा होगा और काम भी करना पड़ा होगा', Smriti Irani के मिसकैरेज पर बोलीं Apara Mehta

Apara Mehta on Smriti Irani Miscarriage: टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस अपरा मेहता किसी पहचान की मोहताज नहीं है।

विज्ञापन
Apara Mehta on Smriti Irani Miscarriage

Apara Mehta on Smriti Irani Miscarriage: टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस अपरा मेहता किसी पहचान की मोहताज नहीं है। हाल ही में मशहूर टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में सविता मनसुख विरानी की भूमिका के लिए मशहूर अभिनेत्री अपरा मेहता ने अपनी को-स्टार स्मृति ईरानी के मिसकेरेज पर बात ही है। उन्होंने इस पर सहमति जताते हुए कहा कि इसके कुछ घंटे बाद ही उन्हें शो के सेट पर शूटिंग के लिए बुलाया गया था।

यह भी पढ़ें- रेतिया रंग की साड़ी पहन दुर्गा पूजा में पहुंची Rakhi Sawant, यूजर्स बोले- ऐसे ही…

मैं इस घटना से वाकिफ हूं- अपरा

अपरा ने बताया कि जब ऐसा हुआ, तब तक शो में मेरा किरदार पहले ही मर चुका था, लेकिन मैं इस घटना से वाकिफ हूं। अपरा ने आगे कहा कि उसे आना भी पड़ा होगा और काम भी करना पड़ा होगा। इसके आगे वो कहती हैं कि किसी को भी दोषी नहीं ठहराया जा सकता है। टीवी में रहना एक कठिन जीवन है और ये पूरी श्रृंखला इस तरह से ही आगे बढ़ती है कि आप किसी एक व्यक्ति- अभिनेता, प्रोडक्शन हाउस या निर्माताओं को दोष नहीं दे सकते, क्योंकि यह एक बहुत लंबी श्रृंखला और एक दुष्चक्र है।

विज्ञापन

हम सभी अपने जीवन में अलग-अलग उतार-चढ़ाव से गुजरे हैं- अपरा

स्क्रिप्ट और कहानी के ट्रैक तय करने होंगे और अगर कुछ काम नहीं करता है तो उसे बदलना होगा। इसलिए आपको मंथन करना होगा और टेलीकास्ट कॉपी भेजनी होगी। इसके आगे वो कहती है कि उस दौरान किसी भी शो के पास (पहले से शूट किए गए एपिसोड का) बैंक नहीं था। इन दिनों यह थोड़ा बेहतर है। प्रसारण तो होना ही है, चाहे कुछ भी हो जाए। हम सभी अपने जीवन में अलग-अलग उतार-चढ़ाव से गुजरे हैं।

मुझे लगता है कि मेरा मिसकैरेज हो रहा है- स्मृति 

हालांकि कुछ समय पहले स्मृति ईरानी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह सेट पर अच्छा महसूस नहीं कर रही थीं और उन्होंने मेकर्स से उन्हें जाने देने के लिए कहा और फिर उनका मिसकैरेज हो गया था। स्मृति ने बताया था कि रास्ते में खून बहना शुरू हो गया और मुझे याद है कि बारिश हो रही थी। मैंने एक ऑटो रुकवाया और कहा कि मुझे अस्पताल ले चलो। मैं अस्पताल पहुंची तो एक नर्स ऑटोग्राफ मांगने के लिए दौड़ती हुई आई, जबकि मेरा खून बह रहा था। मैंने उसे ऑटोग्राफ दिया और उससे पूछा, ‘एडमिट कर लोगे, मुझे लगता है कि मेरा मिसकैरेज हो रहा है।’

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola