---विज्ञापन---

AP Dhillon को लगी ठोकर, गिरते हुए बाल-बाल बचे सिंगर, फिर किया कुछ ऐसा, वीडियो हुआ वायरल

AP Dhillon: पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों का मुंबई में एक कॉन्सर्ट था। इस दौरान सिंगर बाल-बाल गिरते हुए बचे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर उनके साथ ऐसा क्या हुआ? तो आइए जानते हैं... साथ ही ये भी वो कैसे पब्लिक में कूद गए।

---खबर नीचे जारी है---

AP Dhillon: बीते दिन यानी 7 दिसंबर, 2024 को पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों का मुंबई में एक कॉन्सर्ट था। इस दौरान सिंगर ने स्टेज पर लाइव परफॉर्म किया। इस कॉन्सर्ट में मलाइका अरोड़ा भी फैंस को सरप्राइज देने पहुंची। हालांकि इस दौरान सिंगर बाल-बाल गिरते हुए भी बचे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर उनके साथ ऐसा क्या हुआ? तो आइए जानते हैं…

बाल-बाल बचे एपी

दरअसल, सोशल मीडिया पर एपी का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एपी सीढ़ियों से स्टेज पर आ रहे हैं। हालांकि इस दौरान वो इतनी स्पीड में होते हैं कि सीढ़ियों पर उन्हें ठोकर लग जाती है और वो गिरते हुए बाल-बाल बचते हैं। एपी इतने एक्टिव होते हैं कि खुद को बहुत ही स्मार्टली संभाल लेते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

---खबर नीचे जारी है---

लोगों ने किए कमेंट्स

इसके बाद एपी स्टेज पर चले जाते हैं और गाना जारी रखते हैं। वहीं, अब सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो वायरल हो रहा है। साथ ही यूजर्स भी इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि एपी गिर कर भी बहुत अच्छे से संभल गए। दूसरे यूजर ने कहा कि इतनी क्या जल्दी है, थोड़ा आराम से। तीसरे यूजर ने लिखा कि बंदे का स्वैग ही अलग है। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस वीडियो पर किए हैं।

---खबर नीचे जारी है---

फैंस के बीच कूदे एपी

इतना ही नहीं बल्कि एपी का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो शायद इस वीडियो के पहले का है। इंटरनेट पर सामने आए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एपी स्टेज पर होते हैं और वो अचानक फैंस को पीछे हटने का इशारा करते हैं। जैसे ही फैंस ग्राउंड से हल्का-सा पीछे हटते हैं, तो एपी तुरंत ही लोगों के बीच कूद जाते हैं।

 

View this post on Instagram

 

---खबर नीचे जारी है---

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

---खबर नीचे जारी है---

लोगों ने यूं किया रिएक्ट

सोशल मीडिया सामने आए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि इसके बाद सिंगर फैंस के साथ झूमते हैं और बराबर मस्ती करते हैं। वहीं, अब ये वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट किए हैं। एक यूजर ने वीडियो पर लिखा कि क्या आत्मविश्वास है। दूसरे ने लिखा कि अरे अरे ये क्या किया। तीसरे यूजर ने कहा कि ये क्या है?

यह भी पढ़ें- Pushpa 2 को देख लोगों को क्या हुआ? थिएटर से आए अजीबो-गरीब वीडियो, आखिर क्या है मामला?

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Dec 08, 2024 03:46 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola