हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

तारा सुतारिया को एपी ढिल्लों ने किया KISS, बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया का रिएक्शन वायरल; देखें वीडियो

Tara Sutaria: तारा सुतारिया एक बार फिर चर्चाओं में आ गई हैं. मुंबई में हुए एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में तारा को एपी ने स्टेज पर किस किया. अब सोशल मीडिया पर तारा के बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया का रिएक्शन वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
तारा सुतारिया के बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया का वीडियो वायरल

Tara Sutaria: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस तारा सुतारिया इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं. हाल ही में मुंबई में हुए एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में तारा सुतारिया को भी स्टेज पर स्पॉट किया गया. इस दौरान स्टेज पर तारा सुतारिया एपी ढिल्लों के साथ झूमती नजर आईं. वहीं एपी ढिल्लों स्टेज पर तारा को किस और उनको गले लगाते नजर आ रहे हैं. अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वीर पहाड़िया एपी ढिल्लों के साथ तारा को देखकर रिएक्शन दे रहे हैं. वीडियो में एक तरफ जहां तारा और एपी ढिल्लों डांस कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर वीर उन्हें देखकर रिएक्शन दे रहे हैं.

वीर पहाड़िया का रिएक्शन वायरल

दरअसल मुंबई में आयोजित एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में तारा सुतारिया अपने बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया के साथ पहुंची. इस दौरान एपी ढिल्लों ने स्टेज पर तारा सुतारिया को बुलाया. ब्लैक ड्रेस पहने तारा स्टेज पर पहुंचती हैं और एपी ढिल्लों उन्हें गले लगा लेते हैं और गाल पर किस भी करते हैं. इसके बाद दोनों ‘एक्सक्यूजेज’ गाने पर झूमते नजर आते हैं. भीड़ में खड़े तारा के बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया एपी ढिल्लों को घूरते नजर आए. इसके साथ ही वीर एपी ढिल्लों के गानों पर लिप-सिंक भी करते नजर आए. वायरल वीडियो में वीर थोड़े टेंशन में भी नजर आए. वीर का ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: ‘मेरी पूरी दुनिया हो…’, वीर पहाड़िया संग तारा सुतारिया ने कंफर्म किया रिश्ता? कभी एक्स ने कहा था ‘टाइम पास’

एपी ढिल्लों और तारा का गाना

बता दें ये पहली बार नहीं है कि जब तारा सुतारिया एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में उनके साथ स्टेज पर झूमती नजर आई हैं. इससे पहले भी तारा पुणे में हुए एपी के कॉन्सर्ट में गई थीं और स्टेज पर एपी के साथ डांस भी किया था. इस दौरान भी तारा के साथ उनके बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया नजर आए थे. वहीं बता दें तारा और एपी ढिल्लों ‘एक्सक्यूजेज’ गाने में साथ नजर आ चुके हैं. ये गाना सोशल मीडिया पर भी खूब ट्रेंड हुआ था. वहीं गाने में एपी ढिल्लों और तारा की केमिस्ट्री भी काफी अच्छी लगी थी.

यह भी पढ़ें: Tara Sutaria को छोटे कपड़े पहनना पड़ा महंगा, हाथ से बचाई इज्जत; ट्रोल हो गए बॉयफ्रेंड Veer Pahariya

वीर संग कंफर्म किया रिश्ता

वहीं तारा सुतारिया ने इसी साल वीर पहाड़िया के साथ अपने रिश्ते को कंफर्म किया है. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर वीर के साथ कुछ फोटोज शेयर की थीं, जो काफी वायरल भी हुई थीं. वहीं वीर पहाड़िया ने भी ट्रैवल + लीजर इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में तारा संग अपने रिश्ते पर बात की थी. वीर ने इंटरव्यू मे बताया था कि पहली ही मुलाकात से ही वो एक्ट्रेस तारा के प्यार में पड़ गए थे और दोनों रिलेशनशिप में भी आ गए थे.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें