Anushka Shetty Birthday Special: साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) की गिनती इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में होती है। उन्होंने साउथ की कई हिट और सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। उनकी फैन फॉलोइंग बड़ी संख्या में है। एक्ट्रेस का जन्म 7 नवंबर, 1981 को मंगलुरु में हुआ था। आज एक्ट्रेस अपना 42वां जन्मदिम मना रही हैं। अनुष्का का नाम इंडस्ट्री में कई बड़े स्टार्स से लेकर क्रिकेटर के साथ जुड़ चुका है, लेकिन उनकी जोड़ी आज भी साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) के साथ पसंद की जाती है। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया।
हालांकि, दोनों की जोड़ी को सबसे ज्यादा पसंद ‘बाहुबली’ (Baahubali) में किया गया था, जिसके बाद दोनों की शादी की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थी। वहीं इस बारे में बात करते हुए दोनों स्टार्स ने अपने इंटरव्यू में कहा था दोनों बस अच्छे दोस्त हैं इससे ज्यादा कुछ नहीं। एक्ट्रेस अब 42 साल की हो चुकी हैं और फैंस आज भी उनकी शादी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनके फैंस ये जानना चाहते हैं कि एक्ट्रेस ने अभी तक शादी क्यों नहीं की है?
क्यों अब तक कुंवारी हैं Anushka Shetty?
वैसे तो, अनुष्का शेट्टी का नाम तलाकशुदा डायरेक्टर से लेकर कई स्टार्स के साथ जुड़ चुका है, लेकिन फैंस को उनकी जोड़ी केवल प्रभास के साथ पसंद आती है। आज भी फैंस दोनों की जोड़ी पर फिदा हैं। कई बार मीडिया में दोनों के डेटिंग की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी। इतना ही नहीं, ऐसी भी खबरें सामने आई थीं कि प्रभास ने उन्हें तीन साल तक शादी भी नहीं करने दी थी। हालांकि, अपने इंटरव्यू के दौरान दोनों इन खबरों को खारिज ही करते आए हैं। दोनों का कहा यही है कि वे महज अच्छे दोस्त हैं और वो भी पिछले 9 सालों से। एक्टर का कहना था, ‘जब कलाकार साथ में ज्यादा फिल्में करते हैं तो ऐसी अफवाहें उड़ती ही हैं’।
तलाकशुदा डायरेक्टर संग भी जुड़ा नाम
प्रभास के अलावा, अनुष्का शेट्टी का नाम एक तलाकशुदा डायरेक्टर के साथ भी जुड़ा था। इतना ही नहीं, दोनों की शादी की चर्चाएं भी जोरों पर थीं, लेकिन जब यह खबर एक्ट्रेस के कानों तक पहुंची, तो उनका गुस्सा फूटा और उन्होंने इन खबरों को अफवाह बताया और फैंस से इस पर विश्वास नहीं करने के लिए भी कहा। अनुष्का ने कहा था, ‘कोई इस तरह की खबर कैसे लिख या वायरल कर सकता है? उन्हें ऐसी झूठी खबरें लिखने से पहले यह भी ध्यान रखना चाहिए कि इससे उनका परिवार भी प्रभावित होता है’।
संबंधित खबरें
'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
2 hrs agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
3 hrs agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा लेना पड़ा महंगा
5 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
5 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
5 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
6 hrs ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
19 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
20 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
22 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines