Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Anushka Shetty Birthday: जब तीन साल तक Baahubali ने नहीं होने दी थी ‘देवसेना’ की शादी, आज भी कुंवारी हैं Prabhas की एक्ट्रेस

Anushka Shetty Birthday: ‘बाहुबली’ की ‘देवसेना’ आज आपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं, लेकिन एक्ट्रेस आज तक कुंवारी हैं। फैंस को भी उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है।

Author
Edited By : Vandana Saini Updated: Nov 7, 2023 07:07
Anushka Shetty Birthday Special
Anushka Shetty Birthday Special (Photo Credit - Instagram)

Anushka Shetty Birthday Special: साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) की गिनती इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में होती है। उन्होंने साउथ की कई हिट और सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। उनकी फैन फॉलोइंग बड़ी संख्या में है। एक्ट्रेस का जन्म 7 नवंबर, 1981 को मंगलुरु में हुआ था। आज एक्ट्रेस अपना 42वां जन्मदिम मना रही हैं। अनुष्का का नाम इंडस्ट्री में कई बड़े स्टार्स से लेकर क्रिकेटर के साथ जुड़ चुका है, लेकिन उनकी जोड़ी आज भी साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) के साथ पसंद की जाती है। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया।

हालांकि, दोनों की जोड़ी को सबसे ज्यादा पसंद ‘बाहुबली’ (Baahubali) में किया गया था, जिसके बाद दोनों की शादी की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थी। वहीं इस बारे में बात करते हुए दोनों स्टार्स ने अपने इंटरव्यू में कहा था दोनों बस अच्छे दोस्त हैं इससे ज्यादा कुछ नहीं। एक्ट्रेस अब 42 साल की हो चुकी हैं और फैंस आज भी उनकी शादी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनके फैंस ये जानना चाहते हैं कि एक्ट्रेस ने अभी तक शादी क्यों नहीं की है?

---विज्ञापन---

क्यों अब तक कुंवारी हैं Anushka Shetty?

वैसे तो, अनुष्का शेट्टी का नाम तलाकशुदा डायरेक्टर से लेकर कई स्टार्स के साथ जुड़ चुका है, लेकिन फैंस को उनकी जोड़ी केवल प्रभास के साथ पसंद आती है। आज भी फैंस दोनों की जोड़ी पर फिदा हैं। कई बार मीडिया में दोनों के डेटिंग की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी। इतना ही नहीं, ऐसी भी खबरें सामने आई थीं कि प्रभास ने उन्हें तीन साल तक शादी भी नहीं करने दी थी। हालांकि, अपने इंटरव्यू के दौरान दोनों इन खबरों को खारिज ही करते आए हैं। दोनों का कहा यही है कि वे महज अच्छे दोस्त हैं और वो भी पिछले 9 सालों से। एक्टर का कहना था, ‘जब कलाकार साथ में ज्यादा फिल्में करते हैं तो ऐसी अफवाहें उड़ती ही हैं’।

तलाकशुदा डायरेक्टर संग भी जुड़ा नाम

प्रभास के अलावा, अनुष्का शेट्टी का नाम एक तलाकशुदा डायरेक्टर के साथ भी जुड़ा था। इतना ही नहीं, दोनों की शादी की चर्चाएं भी जोरों पर थीं, लेकिन जब यह खबर एक्ट्रेस के कानों तक पहुंची, तो उनका गुस्सा फूटा और उन्होंने इन खबरों को अफवाह बताया और फैंस से इस पर विश्वास नहीं करने के लिए भी कहा। अनुष्का ने कहा था, ‘कोई इस तरह की खबर कैसे लिख या वायरल कर सकता है? उन्हें ऐसी झूठी खबरें लिखने से पहले यह भी ध्यान रखना चाहिए कि इससे उनका परिवार भी प्रभावित होता है’।

First published on: Nov 07, 2023 06:00 AM
संबंधित खबरें