Anushka Sharma Second Pregnancy:अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चाओं में बनी हैं। हालांकि, इसको लेकर दोनों में से किसी ने भी किसी भी तरह की पुष्टि नहीं की, लेकिन हाल में दिवाली पार्टी (Diwali 2023) का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अनुष्का और विराट ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहे हैं। इसी दौरान एक्ट्रेस के बेबी बंप की भी हल्की झलक देखने को मिली, जिसके बाद ये दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस की दूसरी प्रेग्नेंसी कंफर्म हो चुकी है।
इस वायरल वीडियो में एक्ट्रेस मैजेंटा कलर के सूट में नजर आ रहीं तो, वहीं विराट भी ट्रेडिशनल वियर में नजर आ रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स वीडियो में अनुष्का की चाल से अंदाजा लगा रहे हैं कि वो प्रेग्नेंट हैं। वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है और साथ ही वीडियो पर कमेंट्स कर फैंस दोनों की तारीफ करने के साथ-साथ अनुष्का की दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर भी बात कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा, ‘दिवाली सेलिब्रेशन में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा’।
वायरल VIDEO में फैंस लगा रहे अंदाजा
हालांकि, वायरल वीडियो पर यूजर्स कमेंट्स कर कह रहे हैं, ‘सूट में एक्ट्रेस का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है’। वहीं, एक और यूजर लिखता है, ‘आप देख सकते हैं कि उनका कुर्ता भी काफी बड़ा और ढीला है’। वहीं, एक और यूजर लिखता है, ‘अगर मैं सही सोच रहा हूं, तो अनुष्का और विराट को बधाई’। खास बात ये है कि एक हफ्ते में यह दूसरा वीडियो है, जिससे सभी को ये यकीन हो गया है कि अनुष्का दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। इससे पहले एक्ट्रेस का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था, जिसमें वे अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थीं।
लंबे समय बाद इस फिल्म से वापसी करेंगी Anushka Sharma
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने साल 2017 के दिसंबर में सात फेरे लिए थे। साल 2018 में अपनी फिल्म ‘जीरो’ के फ्लॉप होने के बाद एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री से लंबा ब्रेक ले लिया। इसके बाद साल 2021, जनवरी में दोनों ने अपनी पहली बेटी वामिका का स्वागत किया। वहीं, अब एक्ट्रेस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ से वापसी करने वाली हैं, जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट की अभी जानकारी सामने नहीं आई है।
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के बाद सदमे में सेलेब्स! सुरक्षा पर उठाए सवाल
42 mins agoकौन हैं टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले, मुंबई से कैसे पहुंचे राजस्थान?
1 hr ago45 मिनट तक हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ का किया था इंतजार, कैसे बची जान?
2 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 4 संदिग्ध आरोपी राजस्थान से अरेस्ट
3 hrs agoसलमान खान की जगह कौन होस्ट करेगा 'बिग बॉस 20' का 'वीकेंड का वार'?
3 hrs agoटाइगर श्रॉफ से राकेश रोशन तक, अंडरवर्ल्ड के निशाने पर आए ये सितारे
4 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद कहां गए हमलावर? CCTV में दिखे 2 संदिग्ध
4 hrs agoचेहरे पर टेंशन, बिखरे बाल... फायरिंग के बाद टाइगर श्रॉफ से मिलीं दिशा
5 hrs ago'5 राउंड फायरिंग, सामने हमलावर', करीब से चली गोलियां, कैसे बचे टाइगर श्रॉफ?
7 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, हमले के बाद की वीडियो-तस्वीर वायरल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines