Shah Rukh Khan Anushka Sharma: इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘डंकी’ (Dunki) को लेकर सुर्खियों में बने बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के फैंस उनकी इस फिल्म के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। किंग खान की ये फिल्म 22 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख के अलावा तापसी पन्नू (Taapsee Pannu), विक्की कौशल (Vicky Kaushal), बोमन ईरानी (Boman Irani), धर्मेंद्र (Dharmendra), दीया मिर्जा (Dia Mirza), सतीश शाह (Satish Shah), रोहित गौर (Rohit Gaur), दिव्या दत्ता (Divya Dutta) समेत कई दूसरे सेलेब्स शामिल हैं।
इसी बीच शाहरुख खान की एक मजेदार वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें किंग खान के साथ इन दिनों अपनी दूसरे प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में बनीं अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) नजर आ रही हैं। साथ ही फिल्म निर्देशक साजिद खान (Sajid Khan) और रितेश देशमुख (Ritesh Deshmukh) भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में अनुष्का शर्मा इस बात का खुलासा कर रही हैं कि वो शाहरुख की कुछ कीमती चीजें चुराकर बेचना चाहती हैं।
Shah Rukh की कीमती चीजें चुराना चाहती हैं Anushka
वीडियो में साजिद खान अनुष्का से पूछते हैं, ‘शाहरुख की एक चीज चुरानी है तो वो कौनसी होगी’? इस सवाल का जवाब देते हुए अनुष्का कहती हैं, ‘कितनी सारी चीजें है’। इस बात को सुनने के बाद शाहरुख हंसने लगते हैं और कहते हैं, ‘कुछ चीजें तो चुरा चुकी होगी ये’। इसके बाद अनुष्का हंसती हैं और कहती हैं, ‘इनकी घड़ियों का कलेक्शन और बेचूँगी’, जिसके पर शाहरुख कहते हैं, ‘हां.. चोर बाजार में’।इसके बाद अनुष्का कहती हैं, ‘मन्नत’। इसके बाद रितेश कहते हैं, ‘अब तिसरी चीज बोल दो’, जिसके बाद एक्ट्रेस कहती हैं, ‘कुछ तो छोड़ देती हूं’। इस पर शाहरुख कहते हैं, ‘वैनिटी वैन छोड़ दो मैं परिवार के साथ उसमें ही रह लूंगा’।
यह भी पढ़ें: आखिरी इंस्टा पोस्ट से मिलेगा K-Pop Singer की मौत का सुराग? महज 24 की उम्र में दुनिया को कह गईं अलविदा
कई फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं Shah Rukh-Anushka
शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा (Shah Rukh Khan Anushka Sharma) कई फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं। दोनों साथ में सबसे पहले ‘रब ने बना दी जोड़ी’ (Rab Ne Bana Di Jodi) में साथ नजर आए थे। इसके बाद दोनों ‘जीरो’, ‘जब तक है जान’ और ‘जब हैरी मेट सेजल’ जैसे फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं। दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। दोनों रील लाइफ के अलावा रियल लाइफ में भी अच्छे दोस्त माने जाते हैं।
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
28 mins agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
1 hr agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
3 hrs agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
3 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
4 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
21 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
22 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
23 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 day ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines