Anushka Sharma-Virat Kohli: आज विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की बेटी ‘वामिका’ का जन्मदिन है। हमेशा की तरह कपल इस बार भी बेहद शानदार तरीके से अपनी बेटी का जन्मदिन सेलीब्रेट करेगा।
हालांकि कुछ लोगों के मन में अभी भी ये सवाल है कि आखिर विराट और अनुष्का ने अपनी बेटी का नाम ‘वामिका’ ही क्यों रखा? जबकि फैंस को उम्मीद थी कि कपल ‘विरुष्का’ से मिलता-जुलता नाम ही अपनी बेटी का रखेंगे। आइए जानते हैं…
यह भी पढ़ें- Shahrukh Khan की इस हीरोइन ने 40600 करोड़ नेटवर्थ वाले अरबपति से की शादी, 27 साल की उम्र में छोड़ दी थी फिल्में
‘वामिका’ का मतलब क्या है?
दरअसल, फैंस कपल को ‘विरुष्का’ कहकर बुलाते हैं। ऐसे में लोगों को उम्मीद थी कि या तो कपल ‘विरुष्का’ या फिर इससे कुछ मिलता हुआ नाम अपनी बेटी का रखेंगे। हालांकि उन्होंने अपनी बेटी का नाम ‘वामिका’ रखा, जिसका पहला अक्षर ‘व’ विराट के नाम और ‘का’ अनुष्का के नाम से लिया गया है। साथ ही अगर ‘वामिका’ के नाम के अर्थ की बात करें तो इसका मतलब मां दुर्गा से संबंधित है। बता दें कि ‘वामिका’ मां दुर्गा का एक विशेषण होता है (खुद के बाईं ओर स्थित भगवान शिव), जिसका मतलब शिव है।
बेटी को लाइमलाइट से दूर रखते हैं विराट-अनुष्का
बता दें कि कपल अपनी बेटी को लाइमलाइट से दूर रखता है। विराट-अनुष्का कभी भी मीडिया के सामने अपनी बेटी को नहीं लाते और लाते भी हैं तो उसकी फोटो नहीं लेने देते। अपनी बेटी की सुरक्षा के लिए कपल बहुत ही पॉजेसिव है। इसलिए वो कभी भी कैमरे के सामने अपनी बेटी को नहीं लाते हैं। हालांकि इन दिनों अनुष्का की दूसरी प्रेगनेंसी के भी कयास लगाए जा रहे हैं।
यूजर्स लगा रहे कयास
फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक बार फिर से मां बनने वाली है। इसको लेकर यूजर्स सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा कर रहे हैं। हालांकि इस पर अभी कर अनुष्का शर्मा या फिर विराट कोहली की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। वक्त के साथ ये साफ हो जाएगा कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट है या नहीं?
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
6 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
7 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
8 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
9 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
10 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
11 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
11 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
12 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
12 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines